Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

मणिपुर में भूस्खलन, हादसे में 7 सैनिकों की मौत और 25 जवान हुए लापता

मणिपुर में सुबह साढ़े पांच बजे तक भूस्खलन, भारतीय सेना की कंपनी आई चपेट में, हादसे के दौरान 13 लोगों को बचा लिया गया तथा अन्य घायलों का इलाज नोनी आर्मी मेडिकल यूनिट में किया जा रहा है।

Hadsa, Hadsa Manipur, Manipur News, Manipur News In Hindi, Manipur Earthquake, Manipur Earthquake News, Manipur Earthquake News In Hindi
Listen to this article

5 Dariya News

मणिपुर , 30 Jun 2022

Last updated on: Jun 30, 2022, 00:00 IST

मणिपुर: लगातार बारिश के चलते बड़ी लोगों की मुसीबतें ऐसे में 29 और 30 जून को आधीरात को नोनी जिले में भारी भूस्खलन हुआ। जानकारी के अनुसार इस भूस्खलन का प्रभाव भारतीय सेना की कंपनी को हुआ है ये हादसा जिरीबाम से इंफाल तक निर्माणाधीन रेलवे लाइन की सुरक्षा के लिए राज्य के नोनी जिले में तुपुल रेलवे स्टेशन के पास तैनात भारतीय सेना की 107 प्रादेशिक सेना की कंपनी के स्थान पर हुआ। बताया जा रहा है की भूस्खलन में अभी तक 7 सैनिकों की मौत हो गई और लगभग 25 जवान लापता हैं। फ़िलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

मलवे में फंसे 13 लोगों की जान बचाई 

भारतीय सेना और असम राइफल्स की टीम द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार सुबह साढ़े पांच बजे तक भूस्खलन के कारण फंसे 13 लोगों को बचा लिया गया था।  इसमें से घायल व्यक्तियों का इलाज नोनी आर्मी मेडिकल यूनिट में किया जा रहा है।

लापता व्यक्तियों को बचाने के लिए प्रयास जारी है

हादसे में लापता लोगों को बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। लेकिन भूस्खलन के कारण इजाई नदी का प्रवाह प्रभावित हुआ है। ऐसे में भूस्खलन और खराब मौसम के कारण बचाव कार्यों में मुश्किल आ रही है। अब इंतजार मौसम साफ होने का है। घटना स्थल पर सेना के हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंच चुके हैं। मौसम ठीक होने पर उन्हें भी ऑपरेशन में शामिल किया जाएगा।

सीएम ने जाहिर की चिंता 

जिला प्रशासन खोज, बचाव और राहत कार्यों के लिए राष्ट्रीय और राज्य आपदा प्रबंधन एजेंसियों के संपर्क में है. निवासियों को लगातार बारिश के लिए सतर्क रहने के लिए कहा गया है, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मौसम की तबाही को देखते चिंता जताई और तुरंत आपात बैठक बुलाई और कहा की हमने मौके पर घायलों के ईलाज के लिए डॉक्टरों की टीम को भेजा दिया है।

 

Tags: Hadsa , Hadsa Manipur , Manipur News , Manipur News In Hindi , Manipur Earthquake , Manipur Earthquake News , Manipur Earthquake News In Hindi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD