Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा एक दिन में अब तक की सबसे अधिक 3265 लाख यूनिट बिजली सप्लाई; पिछले साल 3066 लाख यूनिट बिजली सप्लाई करने के रिकॉर्ड को पछाड़ा

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab State Power Corporation Limited, PSPCL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Jun 2022

Last updated on: Jun 29, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा कृषि और घरेलू क्षेत्र के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया करवाने सम्बन्धी सख़्त हिदायतों की पालना करते हुए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) ने एक दिन में अब तक की सबसे अधिक 3265 लाख यूनिट बिजली सप्लाई करने का रिकॉर्ड कायम किया है। यह सप्लाई पिछले साल के मुकाबले 6.49 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल 1 जुलाई, 2021 को 3066 लाख यूनिट की आपूर्ति की गई थी।  

इस साल पी.एस.पी.सी.एल. ने 29-06-2022 को दोपहर 12.15 बजे 14207 मेगावाट बिजली की सबसे अधिक माँग को सफलतापूर्वक पूरा करके पिछले साल 01-07-2021 को 13431 मेगावाट बिजली सप्लाई करने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। गर्मी के इस सीजन के दौरान बढ़ रहे तापमान के कारण बिजली की माँग लगातार बढ़ रही है, परन्तु इसके बावजूद पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा कृषि उपभोक्ताओं को रोज़ाना की 8 घंटे बिजली दी जा रही है और अन्य सभी वर्गों के उपभोक्ताओं को बिना बिजली कट लगाए 24 घंटे बिजली सप्लाई प्रदान की जा रही है।  

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए पंजाब के ऊर्जा मंत्री स. हरभजन सिंह ने बताया कि लगातार बढ़ रही बिजली की माँग के मद्देनजऱ पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा संसाधनों को इस्तेमाल करते हुए बिजली प्रबंधन के लिए विचलन निपटान तंत्र सम्बन्धी विभिन्न विधियाँ अपनाने के लिए रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि सिस्टम की बिजली सम्बन्धी ज़रूरत को पूरा करने के लिए रणजीत सागर डैम प्लांट की 3 नंबर यूनिट के कंडैंसर मोड, जिसका कई सालों से प्रयोग नहीं किया जा रहा था, को सिस्टम में बिजली की 60 मेगा वोल्ट ऐंपियर रीऐकटिव ( एम.वी.ए.आर.) की ज़रूरत को पूरा करने के लिए चालू कर दिया गया है।  

उन्होंने कहा कि इसी तरह विशेष मुहिम के अंतर्गत सिस्टम की मेगा वोल्ट ऐंपियर रिऐकटिव क्षमता बढ़ाई गई है, जिसमें ग्रिड सब स्टेशनों पर 251 यूनिट के कैपेसीटर बैंक्स के साथ 341.61 मेगा वोल्ट ऐंपियर रिऐकटिव क्षमता और सिस्टम के वोलटेज प्रोफाइल को बेहतर बनाने के लिए 11 केवी फीडर पर अपेक्षित क्षमता के शंट कैपेसीटर लगाकर बढ़ाया गया है।  

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab State Power Corporation Limited , PSPCL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD