Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर जर्मनी के चांसलर के साथ बैठक की

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, H.E. Mr. Olaf Scholz, Germany, G 7 Summit
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जर्मनी , 27 Jun 2022

Last updated on: Jun 27, 2022, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 27 जून 2022 को जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर जर्मनी के के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ से जर्मनी के श्लॉस एल्मौ में भेंट की। इस वर्ष दो नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात थी। पिछली बैठक भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श के लिए 2 मई 2022 को प्रधानमंत्री की बर्लिन यात्रा के दौरान हुई थी। प्रधानमंत्री ने जी-7 शिखर सम्मेलन के निमंत्रण के लिए चांसलर स्कोल्ज़ का आभार व्यक्त किया। 

पिछले महीने हुई अपनी चर्चा को जारी रखते हुए, दोनों नेताओं ने अपनी हरित और सतत विकास साझेदारी को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। बैठक के दौरान, जलवायु कार्रवाई, जलवायु वित्तपोषण के प्रावधान और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण जैसे विषयों को शामिल किया गया। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश और लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर भी सहमति व्यक्त की। बैठक के दौरान अंतर्राष्ट्रीय निकायों में अधिक समन्वय, विशेष रूप से भारत की आगामी जी-20 अध्यक्षता के संदर्भ में भी चर्चा की गई। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक परिदृश्यों पर भी विचारों विमर्श किया।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , H.E. Mr. Olaf Scholz , Germany , G 7 Summit

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD