Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा नागालैंड में हनी टेस्टिंग लैब का शुभारंभ, बांस संग्रहालय व आर्गैनिक मार्केट का दौरा

पूर्वोत्तर की ताकत के साथ आगे बढ़ेगा देश : नरेंद्र सिंह तोमर

Narendra Singh Tomar, Union Agriculture & Farmers Welfare Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Nagaland
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागालैंड , 27 Jun 2022

Last updated on: Jun 27, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि भारत सरकार देश में चौमुखी व संतुलित विकास की कल्पना को साकार करना चाहती है। श्री तोमर ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की यह मान्यता है कि पूर्वोत्तर की ताकत बढ़ेगी तो देश की ताकत बढ़ेगी और इस ताकत के साथ देश आगे बढ़ेगा।

“जब चौतरफा विकास की बात होती है तो पूर्वोत्तर क्षेत्र की अनदेखी नहीं की जा सकती है। इसलिए सरकार की योजनाएं-कार्यक्रमों, फंडिंग व संस्थानों के माध्यम से लगातार यह कोशिश की जा रही है कि हमारा पूर्वोत्तर क्षेत्र किसी के भरोसे नहीं रहे, बल्कि अपने पैरों पर खड़ा हो और देश के नवनिर्माण में अपना पूरा योगदान दे सकने में सक्षम हो। 

इसलिए प्रधानमंत्री बार-बार इस क्षेत्र का प्रवास करते हैं और अपने साथी मंत्रियों से भी उन्होंने कहा है कि वे इस क्षेत्र का नियमित प्रवास कर यहां की कठिनाइयां समझते हुए अपने विभागों से संबंधित समस्याओं का त्वरित निदान करें। पूर्वोत्तर विकास के लिए उन्होंने कई सौगातें गत वर्षों में दी, ताकि यहां की बरसों से होती आई अनदेखी की भरपाई की जा सकें,” तोमर ने आज नार्थ-ईस्ट एग्री एक्सपो, चौमुकिडमा में आयोजित कार्यक्रम में कहा।

श्री तोमर ने यह बात आज नार्थ-ईस्ट एग्री एक्सपो, चौमुकिडमा में आयोजित कार्यक्रम में कही। श्री तोमर ने कहा कि यह हम सब के लिए सौभाग्य व प्रसन्नता की बात है कि हमारे प्रधानमंत्री श्री मोदी है, जिन्हें देश का विश्वास प्राप्त है और दुनिया में भी उनकी लोकप्रियता व्याप्त है। “जब देश का नेतृत्व समर्थ व सशक्त होता है तो नागरिकों को आगे बढ़ना आसान हो जाता है। 

नागरिक पूरी तरह तत्पर होते हैं तो नेतृत्व को भी ताकत मिलती है व देश के समक्ष विद्यमान समस्याओं का समाधान खोज लेते हैं और हम अपने लक्ष्य तक आसानी तक पहुंच पाने में सफल होते हैं,” उन्होंने कहा। श्री तोमर ने कहा कि गत 8 वर्षों में केंद्र सरकार ने लगातार इस बात का प्रयत्न किया है कि हमारे देश में गरीबी, गैर-बराबरी, बेरोजगारी को दूर करने के लिए गंभीरता से काम किया जाए।

“समाज-देश में अंसतुलन बना रहने पर आगे बढ़ने में कठिनाई आती है। श्री मोदी ने शपथ लेने के बाद से गरीबी व असंतुलन दूर करने के लिए ठोस काम करना शुरू कर दिया, इसी कड़ी में गरीबों के करोड़ों जन-धन खाते खोले गए व अनेक योजनाओं के माध्यम से निरंतर लाभान्वित किया गया है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार ने साढ़े 11 करोड़ किसानों को अभी तक 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा राशि दी है, हर साल छह-छह हजार रु. दिए है, यह कोई साधारण बात नहीं है। 

कोविड के दौरान केंद्र द्वारा 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया व अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई गई,” उन्होंने कहा। श्री तोमर ने नागालैंड के दीमापुर में शहद परीक्षण प्रयोगशाला का शुभारंभ भी किया, जिससे उत्पादित शहद परीक्षण के लिए मधुमक्खी पालकों व प्रोसेसर्स को मदद मिलेगी। श्री तोमर ने बांस संग्रहालय व आर्गेनिक एसी मार्केट का भी अवलोकन किया। इस दौरान नागालैंड के कृषि मंत्री श्री जी. काइटो, मुख्य सचिव श्री जे. आलम, अन्य अधिकारी, केंद्रीय बागवानी आयुक्त श्री प्रभात कुमार व प्रबुद्धजन, किसान, वैज्ञानिक मौजूद थे।

 

Tags: Narendra Singh Tomar , Union Agriculture & Farmers Welfare Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Nagaland

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD