Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डिप्टी कमिशनर ने नशा छुडाओ और रिहैबिलिटेशन सेंटर के प्रोजैक्ट "डव" का किया उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस मनाया, गैर सरकारी संगठनों और युवा क्लबों को नशों के खिलाफ जागरूकता कैंप लगाने की अपील

DC Kapurthala, Vishesh Sarangal, Deputy Commissioner Kapurthala, Kapurthala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 27 Jun 2022

Last updated on: Jun 27, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिशनर कपूरथला विशेष सारंगल के नेतृत्व में जिला प्रशासकीय परिसर कपूरथला के बैठक हाल में विश्व स्तर पर नशा एवं नशा तस्करी के खिलाफ नशा रोक दिवस मनाया गया। इस दौरान नशा छुडाओ एंड रिहैबिलिटेशन सैंटर के प्रोजैक्ट "डव" (ड्रग ओवरडोज एजुकेशन एंड मैनेजमेंट) के तहत एक कार्यक्रम शुरू किया गया।

श्री सारंगल ने कहा कि पूरी दुनिया में विशेषकर युवाओं में नशे की लत ने गंभीर रूप धारण कर लिया है और युवाओं का नशे में रूझान बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब उन राज्यों में से एक है जो देश-विदेश में बंजर भूमि में हरियाली पैदा करने के लिए जाना जाता है और हम सभी को क्रांतिकारी सोच अपनाने की जरूरत है ताकि इस नशे को खत्म किया जा सके।

उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने में हर माता-पिता का अहम योगदान होता है। उन्होंने मौजूद गैर सरकारी संगठनों से मुहल्ला स्तर पर युवा क्लबों के सहयोग से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूकता कैंप लगाने की अपील की और साथ ही  विशवास दिलाया कि जिला प्रशासन उनकी हर संभव मदद करेगा।डिप्टी कमिशनर ने कहा कि नशा तस्करी के मामलों में पूरी सख्ती से निपटा जाएगा।

उन्होंने कहा कि नशा तस्करों पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस पूरी मेहनत से काम कर रही है।सिविल सर्जन कपूरथला डा. गुरिंदरबीर कौर और डिप्टी मैडीकल कमिशनर डा. संदीप भोला ने कहा कि नशा एक बहुत बड़ी बीमारी है जो समाज पर बड़ा बोझ भी है। उन्होंने कहा, "हमें नशीले पदार्थों से नफरत करनी चाहिए न कि नशा करने वालों से।"

उन्होंने कहा कि नशा छोड़ने के लिए नई आदतों को अपनाना चाहिए और खुद को किसी न किसी गतिविधि में व्यस्त रखना भी नशा से दूर रहने का एक तरीका है। इस दौरान उन्होंने डिप्टी कमिशनर को जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में नशे के आदी युवाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों औरवडोज से होने वाली मौत और रोकथाम संबंधी जागरूकता के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. गुरिंदरबीर, डिप्टी मैडीकल कमिशनर डा. संदीप भोला, एसएमओ डा.संदीप जिला कपूरथला के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

Tags: DC Kapurthala , Vishesh Sarangal , Deputy Commissioner Kapurthala , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD