Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नागालैंड में राष्ट्रीय मिथुन अनुसंधान केंद्र, आईसीएआर संस्थान व खेत का किया दौरा

आत्मनिर्भर भारत अभियान में ‘वोकल फॉर लोकल’ पर काम कर रही केंद्र सरकार : नरेंद्र सिंह तोमर

Narendra Singh Tomar, Union Agriculture & Farmers Welfare Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Indian Council of Agricultural Research, ICAR, National Research Center
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागालैंड , 26 Jun 2022

Last updated on: Jun 26, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने नागालैंड प्रवास के दौरान भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय मिथुन अनुसंधान केंद्र (एनआरसी), आईसीएआर के अनुसंधान संस्थान व अनानास के खेत का दौरा किया। इस दौरान तोमर ने कहा कि भारत सरकार आत्मनिर्भर भारत अभियान में ‘वोकल फॉर लोकल’ की थीम पर लगातार काम कर रही है। 

“कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसके लिए पहल करते हुए इस पर विशेष जोर दिया गया व देश के आर्थिक विकास के लिए इसे मिशन मोड पर लिया गया है,” उन्होंने कहा। तोमर ने कहा कि राष्ट्रीय मिथुन अनुसंधान केंद्र पूर्वोत्तर भारत का अनूठा जैव संसाधन है, जिसे संरक्षित करना सबकी जिम्मेदारी है।

“पहले मिथुन को फ्री-रेंज सिस्टम में पाला जाता था, जैसे-जैसे कृषि बढ़ रही है, वन क्षेत्र कम हो रहा है, ऐसे में किसानों को आईसीएआर-एनआरसी द्वारा विकसित अर्ध-गहन प्रणाली के तहत मिथुन पालन के लिए प्रथाओं का वैकल्पिक पैकेज अपनाना चाहिए,” उन्होंने कहा। तोमर ने मिथुन-किसानों को उनके आर्थिक उत्थान के लिए लाभान्वित करने वाली प्रौद्योगिकियों के विकास में संस्थान की सफलता पर बात की, साथ ही किसानों में रूचि पैदा करके व आय बढ़ाकर जीवन स्तर बदलने के लिए केंद्र के प्रयासों को सराहा। 

उन्होंने किसानों के अधिकाधिक लाभ के लिए मिथुन के उपयोग पर और शोध करने की जरूरत भी बताई। श्री तोमर ने इस केंद्र से दूध के पोषण व चिकित्सीय गुणों का पता लगाने और एक व्यवसाय मॉडल विकसित करने के लिए अनुसंधान करने का आग्रह किया और कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए मिथुन के गोबर और मूत्र की उर्वरक क्षमता का पता लगाना होगा। 

श्री तोमर ने केंद्र द्वारा विकसित विभिन्न तकनीक व उत्पाद प्रदर्शित करने वाले मिथुन फार्म और प्रदर्शनी स्टालों का दौरा किया। उन्होंने केंद्र द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों, जैसे- फीड ब्लॉक, मिनरल ब्लॉक डिस्पेंसर व क्षेत्र-विशिष्ट खनिज मिश्रण पर चर्चा की। उन्होंने यहां पौधारोपण भी किया। निदेशक डॉ. एम.एच. खान ने स्वागत भाषण देते हुए केंद्र की 33 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

श्री तोमर आईसीएआर के नागालैंड केंद्र भी पहुंचे, जिसकी स्थापना वर्ष 1975 में हुई थी। यह केंद्र नागालैंड के लिए कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में अनुसंधान, विस्तार और मानव संसाधन विकास गतिविधियों को बढ़ावा देते हुए विविध कार्य संचालित कर रहा है। विकसित प्रौद्योगिकियों के प्रसार को केंद्र के दीमापुर, पेरेन, वोखा, किफिर व लॉन्गलेंग जिलों के तहत 5 कृषि विज्ञान केंद्रों के मजबूत नेटवर्क द्वारा सहायता प्रदान की जाती है। 

केंद्र विभिन्न योजनाओं, अनुसंधान व विस्तार गतिविधियों के माध्यम से जनजातीय आजीविका को बढ़ाने में प्रमुख भूमिका निभाता है इस केंद्र ने नागालैंड के छोटे व मझौले किसानों के लिए विभिन्न कृषि-जलवायु स्थिति हेतु 5 स्थान विशिष्ट एकीकृत कृषि प्रणाली मॉडल विकसित किए हैं, वहीं 5 हजार से अधिक आदिवासी किसानों के लिए दोहरे उद्देश्य वाली नस्लों- वनराज व श्रीनिधि पक्षियों को लोकप्रिय बनाया है। 

केंद्र ने सुअर में कृत्रिम गर्भाधान की तकनीक विकसित व प्रसारित की है, जो नागालैंड के आदिवासी किसानों में अत्यधिक लोकप्रिय है। केंद्र व केवीके से हजारों आदिवासी किसानों को लाभ होता है। केंद्रीय मंत्री ने केंद्र के प्रयासों की सराहना करते हुए गतिशीलता से काम करने को कहा।श्री तोमर ने वोलवम गांव में अनानास के खेत का दौरा करने के साथ ही इसके उत्पादक किसानों के संगठन (एफपीओ) के सदस्यों से भी चर्चा की। 

इस अवसर पर नागालैंड के कृषि मंत्री श्री जी. काइटो, केंद्रीय बागवानी आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार, नागालैंड के बागवानी और सीमा मामलों के सलाहकार श्री मथुंग यंथन, केंद्रीय कृषि वि.वि. के कुलपति डॉ. अनुपम मिश्रा, पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए आईसीएआर अनुसंधान परिसर के निदेशक डॉ. वी.के. मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, वैज्ञानिक एवं किसानबंधु उपस्थित थे।

 

Tags: Narendra Singh Tomar , Union Agriculture & Farmers Welfare Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Indian Council of Agricultural Research , ICAR , National Research Center

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD