Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

केंद्र व राज्य मिलकर कर रहे हैं नागालैंड सहित पूर्वोत्तर का समग्र विकास : नरेंद्र सिंह तोमर

किसानों के लाभ के लिए कृषि को उन्नत खेती में बदलना आवश्यक : नरेंद्र सिंह तोमर

Narendra Singh Tomar, Union Agriculture & Farmers Welfare Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Central Institute of Horticulture Nagaland
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नागालैंड , 26 Jun 2022

Last updated on: Jun 26, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज नागालैंड में केंद्रीय बागवानी संस्थान का दौरा किया, साथ ही यहां किसान कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर नागालैंड सहित पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास में जुटी हुई है। “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि समग्र व संतुलित विकास हो व सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों सहित अन्य पात्र लोगों को निचले स्तर तक पहुंचे, जिससे उनके जीवन स्तर में बदलाव आएं। 

इसके लिए केंद्र सरकार समर्पित है व आगे भी रहेगी। पूर्वोत्तर के विकास के लिए केंद्र सरकार राज्यों के साथ कदम से कदम व कंधे से कंधा मिलाकर चलती रहेगी। पूर्वोत्तर सहित देश में किसानों के लाभ के लिए कृषि को उन्नत खेती में बदलना जरूरी है,” उन्होंने कहा। केंद्रीय बागवानी संस्थान (मेड्जीफेमा, दीमापुर) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तोमर ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें मिलकर काम करें तो इसके परिणाम अच्छे ही आते हैं, यही अभी हो रहा है। 

तोमर ने उत्पादन-उत्पादकता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में काम करने वाले भाइयों-बहनों की आमदनी भी बढ़ना चाहिए, इसके लिए उन्हें महंगी फसलों की ओर जाना चाहिए, टेक्नालाजी से जुड़ना होगा, संस्थानों द्वारा किसानों तक नई टेक्नालाजी पहुंचाना होगी, वैज्ञानिकों के अनुसंधान का लाभ आम किसानों को मिलना चाहिए, सरकार की फंडिंग भी उन तक पहुंचना चाहिए। “इन सब बातों को लेकर प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार, राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर रही है,” उन्होंने कहा।  

तोमर ने आशा जताई कि इस क्षेत्र के किसान बागवानी के विकास में एक नई क्रांति को जन्म देंगे। “पूर्वोत्तर क्षेत्र लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा है व दूरस्थ होने से यहां योजनाओं का लाभ मिलना भी कठिन हुआ लेकिन मोदी ने पीएम बनने के बाद लगातार इस पर ध्यान दिया है कि पूर्वोत्तर के विकास के लिए पर्याप्त राशि मिलें व इस क्षेत्र में केंद्रीय मंत्रियों का निरंतर आना हो, प्रधानमंत्री भी स्वयं कई बार यहां आएं ताकि क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण भारत सरकार की तरफ से होता रहे,” उन्होंने कहा। श्री तोमर ने आश्वस्त किया कि केंद्रीय बागवानी संस्थान यहीं रहेगा, कहीं शिफ्ट नहीं होगा, इसके लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी और इसके विकास में केंद्र सरकार कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

श्री तोमर ने कहा कि विशेष रूप से नागालैंड व सामान्य रूप से उत्तर-पूर्व क्षेत्र में विशाल भौगोलिक विविधताओं के साथ 6 कृषि जलवायु क्षेत्रों की उपस्थिति के कारण अन्य राज्यों की तुलना में कई बागवानी फसलों को उगाने के लिए काफी गुंजाइश और लाभ प्रदान करने की बड़ी संभावनाएं हैं। “नागालैंड के कृषि उत्पादों के निर्यात के लिए भी, इसके दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से निकटता के कारण काफी संभावनाएं है, जरूरी है कि कृषि उत्पाद वैश्विक मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण हो व उत्पादकता बढ़े। 

इससे किसानों को अच्छा दाम मिलेगा व उनकी माली हालत सुधरेगी तथा खेती के क्षेत्र का देश की जीडीपी में भी अधिक योगदान होगा,” उन्होंने कहा। तोमर ने कहा कि किसानों को कम लागत में नई टेक्नालाजी पहुंचाने का प्रयत्न सभी मिलकर कर रहे हैं, इस दिशा में संस्थान व राज्य सरकार के प्रयासों की उन्होंने सराहना की।

कार्यक्रम में नागालैंड के कृषि मंत्री श्री जी. काइटो ने भी संबोधित किया और राज्य में कृषि का विकास बताया। केंद्रीय बागवानी आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि वि.वि., इम्फाल के कुलपति डा. अनुपम मिश्रा, संस्थान के निदेशक व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अतिरिक्त आयुक्त (बागवानी) डॉ. एन.के. पटले सहित केंद्र व राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही अनेक गणमान्यजन, किसान, एफपीओ के प्रतिनिधि व उद्यमी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Narendra Singh Tomar , Union Agriculture & Farmers Welfare Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Central Institute of Horticulture Nagaland

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD