Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

आप प्रत्याशी को हराकर सिमरनजीत मान ने संगरूर सीट जीती

Election Special, Sangrur, Simranjit Mann, Simranjit Singh Mann, Punjab Bypoll Results, AAP, Simranjit Mann News, Shiromani Akali Dal Amritsar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Jun 2022

Last updated on: Jun 26, 2022, 00:00 IST

दो बार सांसद रह चुके पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं खालिस्तान समर्थक सिमरनजीत मान ने उपचुनाव में आप प्रत्याशी को हराकर पंजाब की संगरूर सीट पर रविवार को जीत हासिल कर ली।शिरोमणि अकाली दल-अमृतसर के 77 वर्षीय प्रत्याशी मान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आप के गुरमैल सिंह को छह हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया। 

मान ने संगरूर सीट पर 1999 में भी जीत हासिल की थी। मान कारोबारियों के लिए पाकिस्तान की सीमा खोलने की मांग करते रहे हैं और वह जरनैल सिंह भिंडरावाला की विचारधारा को मानते हैं। चुनाव जीतने के बाद मान से सिखों के लिए भिंडरावाला के योगदान को याद किया। 

उन्होंने कहा कि उनकी जीत का श्रेय उन लोगों को जाता है, जिन्होंने सिखों के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया। उन्होंने दीप सिंधु और सिद्धु मूसेवाला को भी याद किया। गत 23 जून को हुए मतदान में 45.3 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। इस सीट पर 16 प्रत्याशी अपनी चुनावी किस्मत आजमाने उतरे थे। 

यह सीट मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी। भगवंत मान 2014 के लोकसभा चुनाव में शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी सुखदेव सिंह ढींढसा को 2.10 लाख से अधिक वोटों से हराकर सांसद बने थे। 

इसके बाद 2019 के चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह ढिल्लों को 1.1 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया था। इस साल हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की 117 सीटों पर से 92 सीटें आप ने झटक ली थी जबकि कांग्रेस के खाते में 18 सीटें ही आ पाईं थीं। 

साल 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में 77 सीटें थीं। संगरूर की सभी नौ विधानसभा सीटों पर आप के प्रत्याशियों ने ही जीत हासिल की थी लेकिन लोकसभा सीट पर वह अपना कब्जा बरकरार रखने में असफल साबित हुई।

 

Tags: Election Special , Sangrur , Simranjit Mann , Simranjit Singh Mann , Punjab Bypoll Results , AAP , Simranjit Mann News , Shiromani Akali Dal Amritsar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD