Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण ने लाल किले में बाबा बंदा सिंह बहादुर का शहादत दिवस मनाया

बाबा बंदा सिंह बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया, उनके साहस को कभी भुलाया नहीं जा सकता : मीनाक्षी लेखी

Meenakshi Lekhi, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of State External Affairs, Baba Banda Singh Bahadur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Jun 2022

Last updated on: Jun 25, 2022, 00:00 IST

राष्ट्रीय संस्मारक प्राधिकरण ने महान योद्धा बाबा बंदा सिंह बहादुर के शहादत दिवस को नई दिल्ली स्थित लाल किले में मनाया। भारतीय कैलेंडर के आधार पर महान सिख शासक का शहादत दिवस इस दिन पड़ता है। रेड फोर्ट लॉन्स पर हुए इस कार्यक्रम में संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी के साथ ही एनएमए चेयरमैन तरुण विजय और बाबा बंदा सिंह बहादुर की 10वीं पीढ़ी के वंशज बाबा जतिंदर पाल सिंह सोढी शामिल हुए।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मीनाक्षी लेखी ने कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुरने अपने जीवन का बलिदान करके अपने धर्म के सम्मान की रक्षा की और उनके साहस को कभी भूलना नहीं चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने बंदा बहादुर के शहादत स्थल को एक राष्ट्रीय स्मारक स्थल घोषित करने के लिए हर समर्थन का भरोसा दिलाया। मीनाक्षा लेखी ने कहा कि पंजाब के युवाओं को बाबा बंदा सिंह बहादुर जी से प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान, ढाडी जत्था का प्रदर्शन किया गया और इसके अलावा एकप्रदर्शनी के माध्यम से बाबा बंदा सिंह बहादुर की कहानी को दिखाया गया।  बाबा बंदा सिंह बहादुर एक महान सिक्ख योद्धा थे और उस खालसा आर्मी के एक कमांडर थे जिन्होंने मुगलों को शिकस्त दी और उत्तर भारत के एक बड़े हिस्से को दमनकारी मुगल शासन से मुक्त कराया और पंजाब में खालसा शासन की स्थापना की थी। 

बंदा सिंह बहादुर ने जमींदारी व्यवस्था खत्म की और भूमि जोतने वालों को संपत्ति का अधिकार दिया। वह एक महान शासक थे, जिन्होंने नानक शाही सिक्कों की शुरुआत की। उन्हें मुगल शासक फर्रुखसियार ने पकड़ लिया और महरौली में उनकी शहादत हो गई, जहां उनकी याद में एक स्मारक खड़ा हुआ है।

 

Tags: Meenakshi Lekhi , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of State External Affairs , Baba Banda Singh Bahadur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD