Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

ईडी ने सोनिया गांधी को फिर जारी किया समन

Sonia Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Enforcement Directorate, ED, National Herald Case
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Jun 2022

Last updated on: Jun 23, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड मामले में फिर से समन जारी किया और जुलाई के मध्य तक जांच में शामिल होने को कहा। बुधवार को, सोनिया ने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए ईडी को एक पत्र लिखा और पूछताछ को स्थगित करने का अनुरोध किया। 

कांग्रेस अध्यक्ष के अनुरोध को जांच एजेंसी ने स्वीकार कर लिया। सूत्रों का कहना है कि कोविड-19 से उभरने के बाद भी सोनिया गांधी की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते वह पूछताछ की कार्रवाई के लिए ईडी कार्यालय में पेश नहीं हो सकतीं। 

दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में इलाज करा रहीं सोनिया गांधी को सोमवार को छुट्टी दे दी गई थी। 2 जून को उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 12 जून को नाक से खून बहने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

सोनिया गांधी को पहले 8 जून को प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश होना था, लेकिन उन्होंने अपने कोविड संक्रमण को देखते हुए जांच एजेंसी से समय की मांग की। इसके बाद एजेंसी ने नया समन जारी किया और उन्हें 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा। 

पांच दिन तक चली पूछताछ में राहुल गांधी से करीब 51 घंटे तक पूछताछ की गई। कोलकाता स्थित डोटेक्स मर्चेडाइज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए गए कुछ लेनदेन के बारे में उनसे सवाल पूछे गए।

 

Tags: Sonia Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Enforcement Directorate , ED , National Herald Case

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD