Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आप के सांसद संजय सिंह की पीएम मोदी से अपील : 'अग्निपथ' वापस लें

Sanjay Singh, AAP, Aam Aadmi Party, New Delhi, AAP Rajya Sabha Member, Agneepath Scheme, Agnipath Scheme, Agneepath Recruitement Scheme, Agnipath Recruitement Scheme
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Jun 2022

Last updated on: Jun 22, 2022, 00:00 IST

सशस्त्र बलों में अल्पकालिक भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना को 'देश के युवाओं के साथ धोखाधड़ी' करार देते हुए आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस योजना को पूर्ण रूप से वापस लेने की मांग की। 

आप नेता ने अपने पत्र में कहा, "बिना सोचे-समझे लाई गई यह योजना देश में एक भयानक स्थिति पैदा करेगी, जिससे उस समय की सरकार को अपनी सारी ऊर्जा खर्च करके निपटना होगा।"सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "भाजपा सरकार न केवल भारत के सिद्धांतों को धोखा दे रही है, बल्कि युवाओं के घावों पर नमक भी छिड़क रही है, अग्निपथ योजना को तुरंत वापस लेना चाहिए।

"आप नेता ने पत्र में यह भी आशंका व्यक्त की कि चार साल की सेवा के बाद वापस आने वाले अग्निवीरों को आर्थिक कठिनाई और बेरोजगारी के कारण गुमराह किया जा सकता है। आप नेता ने पत्र में कहा है, "मैं यह भी समझ सकता हूं कि आपकी सरकार देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में बुरी तरह विफल रही है, इसलिए आप सेना के पेंशन बिल को कम करना चाहते हैं। 

अग्निपथ योजना के माध्यम से आप सेना के जवानों की पेंशन को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।"उन्होंने मांग की कि अग्निपथ योजना को वापस लिया जाए, क्योंकि सशस्त्र बल भारत का गौरव हैं।

 

Tags: Sanjay Singh , AAP , Aam Aadmi Party , New Delhi , AAP Rajya Sabha Member , Agneepath Scheme , Agnipath Scheme , Agneepath Recruitement Scheme , Agnipath Recruitement Scheme

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD