Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

जनप्रतिनिधि के जीवन में अनुशासन जरूरी : राज्यपाल आनंदी बेन पटेल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 22 Jun 2022

Last updated on: Jun 22, 2022, 00:00 IST

राष्ट्रीय महिला आयोग ने नेतृत्व कौशल में सुधार के लिए आयोग के अखिल भारतीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम शी इज ए चेंजमेकर परियोजना के तहत निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों (विधायकों) के लिए धर्मशाला के ट्रांस होटल में तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने करते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि के जीवन में अनुशासन अत्यंत जरूरी है इसके साथ ही समाज के प्रत्येक व्यक्ति के प्रभावी विकास को बढ़ावा देने के लिए जमीनी स्तर पर अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

उन्होंने प्रतिभागियों को सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि कार्यशाला का आयोजन सशक्त महिला नेतृत्व, सशक्त लोकतंत्र के विचार से किया गया है। 

उन्होंने कहा कि हर महिला एक नेता है और महिला को नेतृत्व सिखाने की कोई जरूरत नहीं केवल कौशल को निखारने की जरूरत है इसलिए, इस कार्यक्रम की अवधारणा और विकास महिला नेताओं के क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है।

श्रीनिवास आर कटीकिथला, निदेशक एलबीएसएनएए ने अपने मुख्य भाषण में महिला शक्ति की वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण की महत्वपूर्णता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सौंपी गई रूढ़िवादी भूमिकाओं को तोड़ने का समय आ गया है और इसके लिए महिलाओं को भी अहम भूमिका निभानी होगी। 

उन्होंने निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला की पहल करने के लिए राष्ट्रीय लिंग और बाल केंद्र, एलबीएसएनएए और राष्ट्रीय महिला आयोग के बीच सार्थक सहयोग के लिए टीम को बधाई दी। वर्कशॉप में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों के 29 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

 

Tags: Anandiben Patel , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD