नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाली 105 साल की ‘उड़नपरी दादी’... 45 सेकंड में पूरी कर ली 100 मीटर रेस

Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

नेशनल रिकॉर्ड बनाने वाली 105 साल की ‘उड़नपरी दादी’... 45 सेकंड में पूरी कर ली 100 मीटर रेस

 Udanpari Dadi,105 Saal Ki Dadi,105 Saal Ki Udanpari Dadi, Dadi In Race, 105 Dadi In Race, Old Women In Race, Age Is Just A Number, Super Grandma, New 100m record, Rambai, Vadodara, National Open Masters Athletics Championship
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

वडोदरा , 22 Jun 2022

Last updated on: Jun 22, 2022, 00:00 IST

Age is just a number ये तो आपने बहुत बार सुना होगा लेकिन हरियाणा के चरखी दादरी की रहने वाली 105 साल की उड़नपरी दादी रामबाई ने नेशनल रिकॉर्ड बनाकर ये साबित कर दिखाया है। दरअसल रामबाई ने 100 मीटर की फर्राटा रेस 45.40 सेकंड में पूरी कर नया रिकॉर्ड बनाया है इससे पहले ये रिकॉर्ड मान कौर के नाम था, जिन्होंने ये रेस 74 सेकंड में पूरी की थी। इस रेस को बेंगलुरु में राष्ट्रीय ओपन मास्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ  से आयोजित किया गया था। जहाँ इस दादी ने नया नेशनल रिकॉर्ड बनाकर अपने नाम कर लिया और लोगों को साबित कर दिखाया कि उम्र केवल एक संख्या है। इस खास मौके पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने रामबाई को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

हरियाणा की इस दादी ने इससे पहले भी कई रेस दौड़ी हैं। उन्होंने वडोदरा में हुई राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स चैंम्पियनशिप में 100 मीटर रेस में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। यही नहीं रामबाई राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अपनी तीन पीढ़ियों के साथ 100, 200 मीटर दौड़, रिले दौड़, लंबी कूद में 4 गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास बनाया था। रामबाई गांव की सबसे बुजुर्ग महिला है जिन्हें गांव में सब लोग ‘उड़नपरी दादी’ के नाम से बुलाते हैं। उड़नपरी दादी खुद को फिट रखने के लिए रोज़ सुबह 5- 6 किलोमीटर तक की दौड़ लगाती हैं।

ये भी पढ़ें:- Man Beats Horse in Race:15 साल बाद इंसान और घोड़ों को पछाड़ कर ‘विनर’ बना ये शक्श, घोड़ों के साथ 35 किमी. तक की लगाई थी ये दौड़

उम्र को मानती हैं सिर्फ एक नंबर

रामबाई का जन्म 1 जनवरी, 1917 में गांव कादमा हुआ था। अभी ये 105 साल की हैं। उन्होंने बताया की वे रोज सुबह 4 बजे उठकर खेतों के कच्चे रास्तों पर दौड़ लगाकर प्रैक्टिस करती हैं। उन्होंने अपने इस उपलब्धि से दुनिया को ये साबित कर दिखाया कि उम्र बस एक संख्या है। इसके अलावा रामबाई की 62 साल साल की बेटी संतरा देवी भी रिले रेस में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। राम बाई के 70 साल के पुत्र मुख्तयार सिंह ने 200 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। उनकी बहू भी रिले दौड़ में गोल्ड और 200 मीटर दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर गांव और प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं। 

ऐसे रखती है खुद को फिट 

गोल्ड मेडलिस्ट ‘उड़नपरी दादी’ ने बताया कि उनके दिन की शुरुआत सुबह 4 बजे होती है। जिसमें वे 4 से 5 किलोमीटर तक दौड़ लगाती हैं और वो खाने में चूरमा, दही खाती हैं और दूध पीती हैं। इसके अलावा रोज 250 ग्राम घी रोटी या चूरमें के साथ खाती है। इसके अलावा वे रोज घर में काम करती हैं और अपनी प्रैक्टिस के लिए भी पूरा समय निकलती है।

 

Tags: Udanpari Dadi , 105 Saal Ki Dadi , 105 Saal Ki Udanpari Dadi , Dadi In Race , 105 Dadi In Race , Old Women In Race , Age Is Just A Number , Super Grandma , New 100m record , Rambai , Vadodara , National Open Masters Athletics Championship

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD