Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

भाजपा ने आदिवासी महिला नेत्री द्रौपदी मुर्मू को बनाया राष्ट्रपति उम्मीदवार - जेपी नड्डा ने की घोषणा

Jagat Prakash Nadda, BJP President, BJP, Bharatiya Janata Party, Jharkhand Governor Draupudi Murmu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Jun 2022

भाजपा ने आदिवासी महिला नेत्री द्रौपदी मुर्मू को एनडीए गठबंधन की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित कर दिया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में हुई पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद जेपी नड्डा ने द्रौपदी मुर्मू को एनडीए उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया। 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में राष्ट्रपति पद के लिए 20 नामों पर चर्चा हुई, लेकिन आखिर में यह बात सामने आई कि पूर्वी भारत से किसी महिला उम्मीदवार को चुनना चाहिए और आज तक देश मे कोई आदिवासी राष्ट्रपति नहीं बना है

इसलिए इन तमाम बातों पर विचार करने के बाद संसदीय बोर्ड ने एकमत से द्रौपदी मुर्मू को एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि नाम को लेकर अंतिम फैसला करने से पहले एनडीए के सभी घटक दलों के साथ भी बातचीत की गई। 

नड्डा ने विरोधी दलों पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रपति का चयन सर्वसम्मति के आधार पर करना चाहती थी इसलिए पार्टी ने राजनाथ सिंह और उन्हें सभी दलों के साथ बातचीत करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। 

उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह और उन्होंने स्वयं कई दलों के नेताओं के साथ बात की लेकिन उम्मीदवार को लेकर कोई सर्वसम्मति नहीं बन पाई और आज यूपीए ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसके बाद भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में यह तय हुआ कि हमें भी अपने सहयोगी दलों के साथ बातचीत कर अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर देनी चाहिए।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , BJP President , BJP , Bharatiya Janata Party , Jharkhand Governor Draupudi Murmu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD