Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने श्री गुरू तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व में भाग लिया

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Suresh Kashyap
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 20 Jun 2022

Last updated on: Jun 20, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला के रिज पर श्री गुरू तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य पर गुरूद्वारा साहिब श्री गुरू सिंह सभा शिमला द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार के समन्वय से आयोजित राज्य स्तरीय समागम में भाग लिया।मुख्यमंत्री ने प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री गुरू तेग बहादुर जी वीरता, त्याग और पराक्रम के प्रतीक हैं। उन्हें लोग हिन्द दी चादर के नाम से भी जानते हैं। 

उन्होंने मानवीय मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने लोगों को त्याग और धीरज का पाठ पढ़ाया, इसलिए इस दिन को शहीदी दिवस के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान मानव के लिए प्रेरणा स्रोत रहा है और लोग उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे।

जय राम ठाकुर ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी सिखों के नौवें गुरु थे और उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को प्रचारित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि श्री गुरू तेग बहादुर जी गुरूवाणी, धर्म ग्रंथों के साथ-साथ शस्त्र विद्या और घुड़सवारी में प्रवीण थे। वह प्रत्येक जीव के प्रति करुणा में विश्वास रखते थे, क्योंकि घृणा का परिणाम विनाश ही होता है।

मुख्यमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं पर बल देते हुए लोगों से उनके आदर्शों को अपनाने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आग्रह किया। इस अवसर पर गुरूद्वारा साहिब श्री गुरू सिंह सभा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। 

इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप और प्रतिभा सिंह, हि.प्र. उच्च न्यायालय के न्यायधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, विधायक विक्रमादित्य सिंह और गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Suresh Kashyap

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD