Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

प्रेरणा के स्रोत हैं श्री गुरु तेग बहादुर के उपदेश : राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, 400th Prakash Purb of Shri Guru Tegh Bahadur Sahib Ji, Suresh Bhardwaj
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 19 Jun 2022

Last updated on: Jun 19, 2022, 00:00 IST

गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा शिमला और प्रदेश सरकार के सहयोग से शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में आज श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए।

इस अवसर पर राज्यपाल ने गुरु ग्रंथ साहिब जी को नमन करते हुए राज्य के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने सिख समुदाय को गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती पर शुभकामनाएं दीं।राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि श्री तेग बहादुर जी ने विश्व शांति और मानव सुख के लिए प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और अपनी शिक्षाओं के माध्यम से ज्ञान का प्रकाश फैलाया। 

उन्होंने समाज को विभिन्न बुराइयों से मुक्त करने का प्रयास करते हुए अच्छाई और मूल्यों की शिक्षा प्रदान की। राज्यपाल ने सिख समुदाय द्वारा की जा रही सेवा की भी सराहना की।उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाएं, संदेश और उनके द्वारा दिए गए सबक आज भी हमें प्रेरणा देते हैं। उन्होंने धर्म और आस्था के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। 

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें सामाजिक समरसता के लिए अच्छा कार्य कर रही हैं।इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए उन्हें सम्मानित किया।इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, जत्थेदार अकाल तख्त ज्ञानी हरप्रीत सिंह और बड़ी संख्या में सिख संगत भी उपस्थित थी।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , 400th Prakash Purb of Shri Guru Tegh Bahadur Sahib Ji , Suresh Bhardwaj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD