Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2022 स्वास्थ्य और कल्याण को देखने और समझने के हमारे तरीके में एक क्रांति का प्रतीक होगा : सर्बानंद सोनोवाल

Sarbananda Sonowal, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Ports Shipping and Waterways, Day of Yoga, IDY, Azadi Ka Amrit Mahotsav
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jun 2022

Last updated on: Jun 17, 2022, 00:00 IST

आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज कहा कि आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई ) न केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों के कैलेंडर में एक दिन को चिह्नित करेगा, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य और कल्याण को देखने और देखने के हमारे तरीके में एक क्रांति का प्रतीक होगा। 

आज नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए मंत्री महोदय ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारी जोरों पर है । उन्होंने आगे कहा कि इस दिन के माध्यम से, हमारा उद्देश्य पारंपरिक प्रथाओं को अपनाने में तेजी लाना और विश्व  को मन, शरीर और आत्मा के लिए इसके लाभों की याद दिलाना है।

आयुष मंत्री ने मीडियाकर्मियों को सूचित किया कि इस वर्ष की विषयवस्तु दुनिया के सामने आ रही भू-राजनीतिक दुविधाओं पर विचार करते हुए हर किसी को अपने स्वयम के परोपकारी और सहानुभूतिपूर्ण स्वरूप को आत्मसात करने में सहायक होने का प्रयास करती है।

आयुष मंत्री ने आगे बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के इस वर्ष देश में लगभग 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह दिन ऐसे अभिनव 'गार्जियन रिंग' कार्यक्रम का भी साक्षी होगा, जिसमें विदेशों में भारतीय मिशनों द्वारा आयोजित किए जा रहे सभी कार्यक्रमों का 16 समय क्षेत्रों में सीधा प्रसारण होगा जो विश्व के पूर्वी हिस्से से शुरू होकर सूर्य की गति के साथ पश्चिम की ओर बढेगा। 

इस अद्वितीय ‘रिले' कार्यक्रम में लगभग 80 देश भाग लेंगे। आयुष मंत्रालय द्वारा मैसूर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 के 8 वें संस्करण के आयोजन  के लिए बनाई जा रही योजनाओं और व्यवस्थाओं को साझा करने के लिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात संबोधन में घोषित किया था, दुनिया भर में इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विषय 'मानवता के लिए योग' है।

मंत्री महोदय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कॉमन योग प्रोटोकॉल बुकलेट और आईडीवाई पर एक फिल्म भी जारी की। प्रधानमंत्री 21 जून, 2022 को मैसूर पैलेस ग्राउंड से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022 समारोह का नेतृत्व करेंगे। इस कार्यक्रम में कर्नाटक के मुख्यमंत्री श्री बसवराज बोम्मई भी शामिल होंगे। 

लगभग पंद्रह हजार योग उत्साही योग करेंगे और इस कार्यक्रम का आयोजन संसद सदस्यों, कर्नाटक सरकार के विभागों, मंत्रियों, गणमान्य व्यक्तियों, श्रद्धेय योग गुरुओं और संस्थानों के सहयोग से किया जाएगा। दशहरा मैदान में एक स्थिर और एक डिजिटल प्रदर्शनी भी आयोजित की गई है जो शुरुआती योग कर्ताओं और विशेषज्ञों को समान रूप से आकर्षित करेगी और योग से उपकृत करने वाले विश्व का समग्र दृष्टिकोण प्रदान करेगी ।

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के इस प्रमुख कार्यक्रम का आयोजन मोरारजी देसाई योग संस्थान के सहयोग से किया जा रहा है। कर्नाटक सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए 14 समितियों का गठन किया है कि इस  समारोह को उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों के अनुसार आयोजित किया जाए।

इस वर्ष मार्च में आयुष मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए 100-दिवसीय उलटी गिनती अभियान ने 100 शहरों और 100 संगठनों में भारी जनसमूह एकत्र करने में अपना योगदान दिया है। इस कार्यक्रम का डीडी इंडिया पर सीधा प्रसारण किया जाएगा जो भारतीय मानक समयानुसार सुबह 3 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक जारी रहेगा । इस संवाददाता सम्मेलन में श्री सोनोवाल के अलावा आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा, आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रीमती कविता गर्ग और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के निदेशक डॉ. ईश्वर वी. बसवरद्दी भी उपस्थित थे। .

 

Tags: Sarbananda Sonowal , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Ports Shipping and Waterways , Day of Yoga , IDY , Azadi Ka Amrit Mahotsav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD