बड़ी खबर: नुपुर शर्मा को गिरफ्तार करने दिल्ली पहुंची मुंबई पुलिस, अब मुश्किलें बढ़ी

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बड़ी खबर: नुपुर शर्मा को गिरफ्तार करने दिल्ली पहुंची मुंबई पुलिस, अब मुश्किलें बढ़ी

Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Jama Masjid Protest , No Protest , Protest Latest News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jun 2022

Last updated on: Jun 17, 2022, 00:00 IST

नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दिए गए बयान ने पूरे देश को हिंसा की आग में झोंक दिया था। वहीं अब नुपुर शर्मा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। खबर है नुपुर शर्मा को हिरासत में लेने मुंबई पुलिस दिल्ली पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा है कि मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली पुलिस मुंबई पुलिस का सहयोग करेगी। हमारी पुलिस दिल्ली में मौजूद है और वो कभी भी नुपुर शर्मा को हिरास में ले सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई की पिधोनी पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची है। नूपुर शर्मा को 25 जून को सुबह 11 बजे अपना बयान दर्ज कराने के लिए पिधोनी थाने भी बुलाया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई पुलिस ने रजा अकादमी की शिकायत के आधार पर नूपुर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नूपुर शर्मा को मुंब्रा पुलिस ने भी समन भेजा था। पुलिस ने उन्हें 22 जून को पेश होने के लिए कहा है। मुंब्रा में मोहम्मद गुफरान खान नाम के टीचर ने नूपुर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके अलावा एक केस ठाणे में भी दर्ज कराया गया है। अब देखने में आ रहा है कि नुपुर शर्मा चारों ओर से घिरती नजर आ रही है।  इसके अलावा कोलकाता पुलिस ने भी नूपुर शर्मा को समन जारी किया है। उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए 20 जून को नारकेलडांगा पुलिस स्टेशन में पेश होने को कहा गया है। 

नुपुर शर्मा के बयान पर इस जुमे पर नहीं हुआ कोई बवाल

नुपुर शर्मा के बयान के बाद जुमे की नमाज देश पर भारी पड़ रही थी। वहीं इस शुक्रवार भी नमाज को देखते हुए उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। राज्यभर में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया था, वहीं सरकार ने किसी भी छिटपुट विस्फोट को रोकने के लिए एहतियात के तौर पर अतिरिक्त राज्य और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को तैनात किया था।  राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी की 200 और रैपिड एक्शन फोर्स की 50 कंपनियों को भी तैनात किया गया थी। लेकिन यूपी में आज जुमे की नमाज के बाद माहौल शांतिपूर्ण रहा। 3 और 10 जून को जुमा की नमाज के बाद हुए बवाल और हिंसा को लेकर इस बार राज्य सरकार ने पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा था।

 

Tags: Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Jama Masjid Protest , No Protest , Protest Latest News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD