Sunday, 28 April 2024

 

 

खास खबरें जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों की होगी बड़ी भूमिकाः जयइंद्र कौर 4 जून को पूरा हो जाएगा मिशन 13-0, पंजाब की जनता नई कहानी लिखने को तैयार : भगवंत मान गुरजीत औजला की जीत की हैट्रिक के लिए पत्नी उतरी मैदान में पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा, कांग्रेस और अकाली दल को दिया बड़ा झटका एक बूथ-दस यूथ का नारा लेकर युवा करें चुनाव प्रचार: एन.के.शर्मा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) में तैनात हो गए दो मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) मीट हेयर के चुनाव अभियान को जबरदस्त समर्थन मिला सांसद मनीष तिवारी ने श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की यादों को किया ताजा किसानों को मुआवजा दिए बिना सड़क का टेंडर लगवा कर जमीन पर गैरकानूनी कब्जा करवाना चाहते हैं परनीत कौर और बलबीर सिंह : एन के शर्मा डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने टांडा रेल हैड व गोदाम का दौरा कर लिफ्टिंग मूवमेंट का किया निरीक्षण भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम हुए स्थापित : महेंद्र भट्‌ट कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव : राजीव बिन्दल वोट डालने से पहले काम व किरदार को देखे जनता:एन.के.शर्मा मैं लड़ेगा रिव्यू : आकाश प्रताप सिंह के मजबूत कंधो पर खड़ी एक मर्मस्पर्शी कहानी राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने पेंशनर कल्याण संघ की स्मारिका का विमोचन किया

 

प्रदेश सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों से सुनिश्चित हो रहा लोगों का कल्याण : जय राम ठाकुर

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Suresh Kashyap
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

डलहौजी (चम्बा) , 17 Jun 2022

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चम्बा जिले के डलहौजी में आयोजित मंडल मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी पदाधिकारियों से राज्य में भाजपा को पुनः सत्ता में लाने के लिए अधिक प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ काम करने का आग्रह किया, ताकि विकास की गति निर्बाध रूप से चलती रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का वर्तमान कार्यकाल गरीबों और कमजोर वर्गों के कल्याण और उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सहारा योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, हिमकेयर आदि योजनाएं प्रदेश के लाखों लोगों के लिए वरदान साबित रही हैं। 

उन्होंने कहा कि  जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन उपलब्ध करवाने के लिए प्रति वर्ष 1300 करोड़ रुपये ही व्यय किए जा रहे हैं, जबकि इस पर पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 400 करोड़ रुपये व्यय किए गए थे। उन्होंने कहा कि सहारा योजना के तहत 20,000 से अधिक गंभीर रूप से बीमार रोगियों के परिवारों को 3000 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार का ध्येय वंचित वर्गों को विकास योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गरीबों और कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए कई योजनाएं आरम्भ की गई हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से राज्य और केन्द्र सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने का भी आग्रह किया।

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के भाजपा सह-प्रभारी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने राज्य में भाजपा को फिर से सत्ता में लाने का मन बना लिया है ताकि विकास की गति को निर्बाध रूप से बनाए रखा जा सके।

डलहौजी भाजपा मंडलाध्यक्ष विजय ठाकुर ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछले लोकसभा चुनाव में क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार को भारी बढ़त दिलाने में कामयाब रही है। सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्य सचेतक बिक्रम सिंह जरयाल, विधायक जिया लाल कपूर, विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डी.डी. ठाकुर और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Suresh Kashyap

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD