Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

बिहार में अग्निपथ योजना का विरोध जारी, प्रदर्शनकारियों के निशाने पर रेलवे, ट्रेनों में लगाई आग

Protest, Agneepath Scheme, Agnipath Scheme, Agneepath Recruitement Scheme, Agnipath Recruitement Scheme, Bihar, Patna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 17 Jun 2022

Last updated on: Jun 17, 2022, 00:00 IST

बिहार में सेना भर्ती में अग्निपथ योजना का विरोध लगातार तीसरे दिन शुकवार को भी जारी है। सुबह पांच बजे ही बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस क्रम में उनके निशाने पर ट्रेन और रेलवे स्टेशन हैं। समस्तीपुर में प्रदर्शनकारियों ने जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगा दी। 

अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती का विरोध करते प्रदर्शन कर रहे युवा शुक्रवार को सुबह-सुबह हावड़ा दिल्ली लाइन पर डुमरांव स्टेशन के पास ट्रेनों को रोक दिया।समस्तीपुर में जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में उपद्रवियों ने आग लगा दी। ट्रेन की दो बोगी जलकर खाक हो गई। लखीसराय में भी प्रदर्शनकारी सुबह से हाथ में डंडे लिए स्टेशन पहुंच गए और जमकर तोडफोड की। 

इस क्रम में एक ट्रेन में भी आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों के धरना और प्रदर्शन के कारण रेल परिचालन में असर पड़ा है। बक्सर में शुक्रवार को तीसरे दिन प्रदर्शनकारी रेल पटरियों को अपना निशाना बनाया। डुमरांव स्टेशन पर रेलवे पटरी पर प्रदर्शनकारी पांच बजे ही पहुंच गए और उसे जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों को रेल और जिला प्रशासन समझाने में जुटी है। 

इससे पहले बुधवार और गुरुवार को राज्य के अधिकांश जिलों में अग्निपथ योजना का विरोध हुआ था। छात्र सेना में चार साल की भर्ती वाली इस योजना से नाराज हैं। छात्रों का कहना है कि चार साल की नौकरी के बाद 25 प्रतिशत छात्रों को तो नौकरी मिल जाएगी लेकिन 75 फीसदी लोग बेरोजगार हो जायेंगे। 

कई राज्यों ने पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को प्राथमिकता देने की घोषणा की है। कई विभागों ने भी इन लोगों की प्राथमिकता देने की घोषणा की है। इस बीच, केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना के लिए ऊपरी आयु सीमा को 21 साल से बढ़ाकर 23 साल करने का फैसला किया है।

 

Tags: Protest , Agneepath Scheme , Agnipath Scheme , Agneepath Recruitement Scheme , Agnipath Recruitement Scheme , Bihar , Patna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD