Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख ने आज गंदन मठ में पवित्र कपिलवस्तु अवशेषों पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भारत और मंगोलिया के बीच जन-जन के बीच संपर्क के साथ-साथ आर्थिक संबंध दोनों एक नया आकार ले रहे हैं : किरेन रिजिजू

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Law and Justice, Mongolia, Ukhnaagiin Khürelsükh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंगोलिया , 15 Jun 2022

Last updated on: Jun 15, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख के साथ गंदन मठ का दौरा किया और पवित्र कपिलवस्तु अवशेषों पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भगवान बुद्ध के मंगोलिया के पवित्र अवशेषों का भी सम्मान किया जिन्हें कपिलवस्तु अवशेषों के साथ रखा गया है।

इस अवसर पर भारतीय केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री श्री किरेन रिजिजू, मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख और मंगोलिया में भारतीय राजदूत श्री मोहिंदर प्रताप सिंह, खंबा नोमुन खान उपस्थित थे।केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने कहा कि भारत ने कोविड महामारी के दौरान कई देशों की मदद की और आज मंगोलिया के लोगों को खुश देखकर उन्हें प्रसन्नता हो रही है। 

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि जन-जन के बीच संपर्क के साथ-साथ भारत और मंगोलिया के बीच आर्थिक संबंध भी एक नया आकार ले रहे हैं। श्री किरेन रिजिजू ने कहा, "मैं चाहता हूं कि अधिक से अधिक भारतीय इस खूबसूरत देश की यात्रा करें और निकट भविष्य में जन-जन के बीच जुड़ाव बढ़े।"

मंगोलिया के राष्ट्रपति श्री उखनागिन खुरेलसुख ने कहा कि पवित्र बुद्ध के अवशेषों को मंगोलिया लाने का विशेष संकेत भारत और मंगोलिया के बीच आध्यात्मिक संबंध का प्रमाण है। मंगोलिया के लोगों की ओर से राष्ट्रपति ने प्रदर्शनी को मंगोलिया के लोगों के प्रति एक महान प्रतीक के रूप में आयोजित करने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया।

मंगोलिया के राष्ट्रपति ने भारत की सराहना करते हुए कहा कि यह पहला देश था जिसने हमें वैक्सीन दी और कोविड महामारी में मदद की और तेजी से मदद के कारण हजारों मंगोलियाई लोगों की जान बचाई जा सकी। उन्होंने कहा कि मंगोलिया में भारत द्वारा बनाई जा रही तेल रिफाइनरी भारत और मंगोलिया के बीच बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों का प्रतीक है और भारत मंगोलिया का सबसे विश्वसनीय साझेदार और उसका तीसरा पड़ोसी देश है। 

राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष लाना द्विपक्षीय संबंधों को समृद्ध करने का एक शानदार तरीका है। बाद में दिन में, मंगोलिया के विदेश मामलों के स्टेट सेक्रेटरी श्री अंकबयार न्यामदोर्ज और मंगोलिया में भारतीय राजदूत श्री एम.पी. सिंह द्वारा श्री किरेन रिजिजू, मंगोलिया के पूर्व राष्ट्रपति श्री एन एनखबयार और गंदन मठ के खंबा नोमुन खान की उपस्थिति में कुशोक बकुला रिनपोछे पर डाक टिकट जारी किया गया।

डाक टिकट जारी करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, केंद्रीय मंत्री श्री रिजिजू ने कहा कि कुशोक बकुला रिनपोचे के नाम पर डाक टिकट जारी करना भारत और मंगोलिया के लिए एक साथ उनकी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक यात्रा में एक निर्णायक क्षण है और यह न केवल मंगोलिया में बल्कि भारत में भी गूंजेगा। 

उन्होंने यह भी कहा कि यह मंगोलिया के लिए रिनपोचे द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को उजागर करने और भारत और मंगोलिया के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए एक लंबा रास्ता तय करेगा। इस अवसर पर मंगोलिया में भारतीय राजदूत श्री मोहिंदर प्रताप सिंह ने कहा कि बकुला रिनपोचे भगवान बुद्ध की गहन शिक्षाओं को बहुत ही सरल तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम थे। उन्होंने यह भी कहा कि यह दुर्लभ क्षण है जब बुद्ध दिवस पर भारत और मंगोलिया के बुद्ध के अवशेष एक साथ प्रदर्शित किए जाते हैं।

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Law and Justice , Mongolia , Ukhnaagiin Khürelsükh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD