Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इस्पात मंत्री ने गुजरात के सूरत में इस्पात स्लैग से निर्मित पहली छह लेन वाली राजमार्ग सड़क का उद्घाटन किया

सड़क निर्माण में इस्पात स्लैग के व्यापक उपयोग के लिए दिशा-निर्देश तैयार किया जाना है

Ramchandra Prasad Singh, Ram Chandra Prasad Singh, Janata Dal, Steel Minister, Steel Ministry, Ministry of Steel, Surat, Gujarat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सूरत, गुजरात , 15 Jun 2022

Last updated on: Jun 15, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने आज गुजरात के सूरत में शहर के साथ पत्तन को जोड़ने के लिए इस्पात स्लैग (धातु की तलछट या मैल) के उपयोग से निर्मित पहली छह लेन वाली राजमार्ग सड़क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मंत्री ने सभी अपशिष्ट को संपत्ति में परिवर्तित करके सर्कुलर (चक्रीय) अर्थव्यवस्था और संसाधन दक्षता को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया।

उन्होंने 15 अगस्त, 2021 को दिए गए प्रधानमंत्री के भाषण को याद किया। मंत्री श्री सिंह ने चक्रीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की जरूरत का विशेष उल्लेख किया, क्योंकि विश्व में सभी प्रकार के प्राकृतिक संसाधनों की कमी हो रही है। उन्होंने आगे कहा, “ऐसी स्थिति में चक्रीय अर्थव्यवस्था समय की मांग है और इसे हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा बनाने की जरूरत है। इस्पात प्रसंस्करित स्लैग के 100 फीसदी उपयोग से निर्मित सड़क अपशिष्ट को संपत्ति में बदलने और इस्पात संयंत्रों की स्थिरता में सुधार का एक वास्तविक उदाहरण है।”

 मंत्री ने आगे कहा कि सड़क निर्माण में ऐसी सामग्री के उपयोग से न केवल टिकाऊपन बढ़ेगा, बल्कि निर्माण की लागत को कम करने में भी सहायता मिलेगी, क्योंकि स्लैग आधारित सामग्री में प्राकृतिक घटकों की तुलना में बेहतर विशेषताएं होती हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्राप्त अनुभव का उपयोग सड़क निर्माण में इस्पात स्लैग के व्यापक इस्तेमाल के लिए विस्तृत दिशानिर्देश विकसित करने में किया जाएगा।

इस्पात मंत्री ने आगे कहा कि उनका मंत्रालय सड़क निर्माण, कृषि में मिट्टी के पोषक तत्वों व उर्वरकों के प्रतिस्थापन, रेलवे के लिए गिट्टी (रोड़ा) और हरित सीमेंट बनाने के लिए ऐसी सामग्री का उपयोग करने को लेकर अन्य सभी विकल्पों की तलाश कर रहा है। इस्पात मंत्रालय ने पहले ही इस्पात विनिर्माण के दौरान प्राप्त विभिन्न प्रकार के स्लैग के उपयोग के लिए कई अनुसंधान व विकास परियोजनाएं स्वीकृत की हैं और जिनमें से अधिकांश को एक दायित्व के रूप में देखा जा रहा है। 

इस्पात स्लैग का उपयोग करके सड़क का निर्माण करना अन्य प्रमुख इस्पात कंपनियों के साथ अनुसंधान व विकास परियोजना का भी हिस्सा है, जो मंत्रालय की ओर से प्रायोजित है। चूंकि, देश में विभिन्न प्रक्रियागत साधनों से इस्पात स्लैग का उत्पादन अभी से 2030 तक बढ़ने की संभावना है, इसे देखते हुए सड़क निर्माण में इस्पात स्लैग का उपयोग से देश में प्राकृतिक घटकों की कमी दूर हो सकेगी।

 

Tags: Ramchandra Prasad Singh , Ram Chandra Prasad Singh , Janata Dal , Steel Minister , Steel Ministry , Ministry of Steel , Surat , Gujarat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD