Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईएएनएस सीवोटर स्नैप पोल: अधिकतर भारतीयों ने माना नुपुर शर्मा के बयान पर हो रही खूब राजनीति

Nupur Sharma, Prophet Mohammed, Nupur Sharma hate remarks, Nupur Sharma Controversy, Bharatiya Janata Party, BJP, Nupur Sharma Case
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jun 2022

Last updated on: Jun 15, 2022, 00:00 IST

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणियों ने न केवल देश के भीतर बल्कि कई इस्लामी देशों में उथल-पुथल मचा दी है। नूपुर शर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। शुक्रवार की नमाज के बाद देश में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए, जिसमें दो लोगों की मौत हुई और सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

योगी सरकार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया और उनके घरों को ध्वस्त कर दिया। पूरे मामले को लेकर भाजपा और विपक्षी दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी हैं। इस मुद्दे पर आईएएनएस की ओर से सीवोटर द्वारा राष्ट्रव्यापी सर्वे किया गया। इस सर्वे के मुताबिक, अधिकतर भारतीयों का मानना है कि पार्टी अब इस मुद्दे का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ उठाने के लिए कर रही है। 

सर्वे के दौरान 75 प्रतिशत लोगों ने कहा कि नुपुर शर्मा के विवादास्पद बयान का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जा रहा है, जबकि 25 प्रतिशत लोगों का कहना है कि इस मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं किया जा रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि एनडीए और विपक्ष, दोनों के समर्थकों ने माना कि इस मुद्दे पर खूब राजनीति हो रही है। 

सर्वे के दौरान, एनडीए के 80 प्रतिशत और विपक्ष के 71 प्रतिशत समर्थकों ने कहा कि इस मुद्दे का इस्तेमाल सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है।

 

Tags: Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD