Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लगातार तीसरे दिन पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Enforcement Directorate, ED, National Herald Case
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jun 2022

Last updated on: Jun 15, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार तीसरे दिन नेशनल हेराल्ड मामले की जांच में शामिल होने के लिए बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय पहुंचे। पिछले दो दिनों से राहुल गांधी से करीब 18 घंटे तक पूछताछ की गई। तीन सदस्यीय टीम उनका बयान दर्ज कर रही है। गांधी से पूछताछ रात करीब 10 बजे खत्म हुई। 

मंगलवार को वह रात करीब 11.45 बजे ईडी मुख्यालय से निकल गए। सोमवार को रात करीब नौ बजे उनकी पूछताछ खत्म हुई थी। लेकिन वह कथित तौर पर अपने बयानों में कुछ चीजों को सही कराना चाहते थे और इस वजह से उन्हें ईडी मुख्यालय में और घंटों तक इंतजार करना पड़ा। सोमवार को एजेंसी के अधिकारियों ने गांधी से कई घंटों तक पूछताछ की। 

उन्हें तीन घंटे के बाद लंच ब्रेक दिया गया और वह अपनी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने गए, जिनका सर गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बाद वह वापस ईडी मुख्यालय पहुंचे जहां देर रात तक उनसे दोबारा पूछताछ की गई। गांधी से कोलकाता स्थित डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए गए कुछ लेनदेन के बारे में पूछताछ की गई थी। 

इस मामले में सोनिया गांधी को भी तलब किया गया है। उनके 23 जून को ईडी के समक्ष पेश होने की संभावना है।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Enforcement Directorate , ED , National Herald Case

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD