Brahmastra Trailer: Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की कमाल की केमिस्ट्री ने जीता दर्शकों का दिल, जबरदस्त VFX ने रची अलग दुनिया

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

 

Brahmastra Trailer: Ranbir Kapoor और Alia Bhatt की कमाल की केमिस्ट्री ने जीता दर्शकों का दिल, जबरदस्त VFX ने रची अलग दुनिया

Brahmastra , Brahmastra Trailer , Brahmastra Release Date , Brahmastra News , Ranbir Kapoor , Alia Bhatt , Ayan Mukerji , Amitabh Bachchan , Nagarjuna , Shahrukh Khan , Deepika Padukone , Brahmastra Trailer Reaction , Brahmastra Trailer News, Brahmastra Trailer News In Hindi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

15 Jun 2022

Last updated on: Jun 15, 2022, 00:00 IST

Brahmastra Trailer: मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का ट्रेलर (Brahmastra Trailer) आखिरकार लंबे इंतजार के  बाद रिलीज हो ही गया है। फ़िल्म के ट्रेलर में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की कमाल की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म का निर्देशन आयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) ने किया है फैंस इनके काम की बहुत सराहना कर रहे है जिन्होंने फ़िल्म के जबरदस्त VFX से अलग ही दुनिया बना दी।

फिल्म  'ब्रह्मास्त्र' के ट्रेलर (Brahmastra Trailer) की बात करें तो ये आज ही रिलीज़ हुआ है लेकिन इसको लेकर सोशल मीडिया पर अच्छा खासा बज देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में शिवा बने रणवीर कपूर का ये अलग अंदाज दशकों को खूब पसंद आ रहा है। यहां देखें ट्रेलर

'ब्रह्मास्त्र' का ये शानदार ट्रेलर और इसके VFX आपके रोंगटे खड़े कर देगा जैसे ही फ़िल्म का ट्रेलर शुरू होता है सबसे पहले बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज़ सुनाई देती है। जिसके बाद फिल्म में आग- पानी और अस्त्रों-शस्त्रों के खतरनाक विजुअल्स आपकी आँखों को बस एक टक लगाए देखने को मजबूर कर देंगे। फिल्म के डायलॉग्स की बात करें तो वो भी दिल को छू लेने वाले हैं। वीडियो में अमिताभ बच्चन एक डायलॉग बोलते हुए दिखाई देते है। 

'अग्नी, जल, वायु, प्राचीन काल से हमारे बीच कुछ ऐसी शक्तियां हैं जो अस्त्रों में भरी हुई हैं। ये कहानी है इन सारे अस्त्रों के देवता की 'ब्रह्मास्त्र'। और एक ऐसे नवजवान की जो इस बात से अंजान है कि वो 'ब्रह्मास्त्र' के किस्मत का सिकंदर है 'शिवा'।' जिसके बाद ट्रेलर में अगली झलक आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की दिखाई देती है। जिसके बाद फिल्म के अन्य स्टारकॉस्ट नागार्जुन और मौनी रॉय निगेटिव रोल में दिखते हैं। आपको बता दें की ट्रेलर को रिलीज़ होते अभी कुछ ही घंटे हुए हैं और इसने यूट्यूब पर मिलियल्स व्यूज को पार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:  दक्षिण की चार भाषाओं में 'ब्रह्मास्त्र' पेश करेंगे एस एस राजामौली

डॉयरेक्टर आयान मुखर्जी की इस फ़िल्म में रणवीर कपूर  (Ranbir Kapoor) शिवा के रोल में नज़र आएंगे और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ईशा के किरदार में दिखाई देगी। फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra Trailer) में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम भमिका में नजर आने वाली हैं।

ये भी पढ़ें:SRK In Brahmastra: ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे शाहरुख खान, निभाएंगे ये किरदार

इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये जानकारी सामने आई है कि शाहरुख खान और डिंपल कपाड़िया कहानी में रणबीर के किरदार को पुश देंगे और उसे आगे बढ़ाएंगे। फिल्म के हर किरदार के पास रणबीर के किरदार को ब्रह्मास्त्र तक पहुंचाने का एक हिंट है। खबर ये भी है कि फिल्म की ओपनिंग ही शाहरुख खान के सीक्वेंस के साथ होने वाली है। किंग खान का सीन करीब दस मिनट का है। शाहरुख फिल्म सिटी में इस सीन की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन ट्रेलर में हमें इस खबर से जुड़ा कोई सुराग नहीं मिला है और न ही फिल्ममेकर्स ने इस खबर पर कोई आधिकारिक पुष्टि की है।धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ये फिल्म 09 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

English : Brahmastra Trailer: Amazing Chemistry Of Ranbir Kapoor & Alia Bhatt Robbed The Hearts Of Audience, Fans Are Surprised To See Incredible VFX

 

Tags:
Brahmastra , Brahmastra Trailer , Brahmastra Release Date , Brahmastra News , Ranbir Kapoor , Alia Bhatt , Ayan Mukerji , Amitabh Bachchan , Nagarjuna , Shahrukh Khan , Deepika Padukone , Brahmastra Trailer Reaction , Brahmastra Trailer News , Brahmastra Trailer News In Hindi

 

 

related news

 

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD