नीरज चोपड़ा ने फिर किया कमाल: 89.30 मीटर भाला फेंक कर बना डाला नेश्नल रिकॉर्ड,पूरे देश में जश्न

Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

नीरज चोपड़ा ने फिर किया कमाल: 89.30 मीटर भाला फेंक कर बना डाला नेश्नल रिकॉर्ड,पूरे देश में जश्न

Sports News, Javelin Throw, Neeraj Chopra, Neeraj Chopra News, Javelin Throw National Record, Neeraj Chopra National Record
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

15 Jun 2022

Last updated on: Jun 15, 2022, 00:00 IST

ओलिंपिक गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रौशन करने वाले चैंपियन जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर कमाल करके दिखाया है। फिनलैंड में आयोजित पावो नुरमी गेम्स में नीरज ने 89.30 मीटर थ्रो किया और पर्सनल बेस्ट देकर नेशनल रिकॉर्ड बना दिया है। आपको बता दें कि टोक्यो ओलिंपिक के बाद नीरज पहली बार मैदान पर उतरे थे। दुख की बात ये है कि नेश्नल रिकॉर्ड बनाने के बाद भी नीरज इस बार गोल्ड मेडल से चूक गए। पावो नुरमी गेम्स में नीरज को सिल्वर मेडल मिला। 

नेश्नल रिकॉर्ड बनाने पर पूरा देश नीरज चोपड़ा को बधाई दे रहा है। पावो नुरमी गेम्स नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर के अपने नेशनल रिकॉर्ड को बेहतर बनाया, जो उन्होंने टोक्यो ओलंपिक के दौरान हासिल किया था। वहीं फिनलैंड के ओलिवर हेलेंडर ने 89.83 मीटर की थ्रो के साथ गोल्ड और ग्रेनाडा के एंडरसन पिटर्स ने 84.65 मीटर थ्रो कर ब्रॉन्ज जीता। 

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को बधाई दी। हरभजन ने ट्वीट कर लिखा, हमें तुमपर गर्व है।

पूर्व ओलंपियन राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लिखा, हमारे ओलंपियन नीरज चोपड़ा ने नया नेशनल रिकोर्ड बना दिया है। देश को आप पर गर्व है।

नीरज का अब अगला लक्ष्य वर्ल्ड चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतना है। वर्ल्ड चैंपियनशिप अमेरिका में 15 से 24 जुलाई के बीच है। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच बर्मिंघम में होनी है। नीरज ने टोक्यो ओलिंपिक गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद कहा था कि उनका अगला लक्ष्य देश के लिए कॉमनवेल्थ और वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतना है। ओलिंपिक गेम्स में गोल्ड जीतने के बाद नीरज काफी समय तक मैदान से दूर रहे। इसलिए नीरज को अब और ज्यादा मेहनत करनी होगी, क्योंकि ये दोनों चैंपियनशिप अब ज्यादा दूर नहीं है।

नीरज अपने इंटरव्यू में ये बात साफ कह चुके हैं कि अब उनका लक्ष्य 90 मीटर थ्रो फेंकने का हैं। वो चाहते हैं कि वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले 90 मीटर का लक्ष्य हासिल कर लें, ताकि वर्ल्ड के टॉप थ्रोअर की लिस्ट में शामिल हो सकें। नीरज को अमेरिका में 15 से 24 जुलाई के बीच होने वाले वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेना है। उससे पहले 30 जून को स्टॉकहोम में शीर्ष स्तरीय डायमंड लीग प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेंगे। नीरज पूरी लगन के साथ अब अपने तैयारियों में जुट चुके हैं। आने वाली प्रतियोगिताओं में पूरे भारत को उनसे बहुत उम्मीदें हैं।

 

Tags: Sports News , Javelin Throw , Neeraj Chopra , Neeraj Chopra News , Javelin Throw National Record , Neeraj Chopra National Record

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD