Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने बेंगलुरु में इस्कॉन श्री राजाधिराज गोविंद मंदिर का उद्घाटन किया

Ram Nath Kovind, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Sri Rajadhiraja Govinda Temple, Bengaluru
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 14 Jun 2022

Last updated on: Jun 14, 2022, 00:00 IST

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंगलवार को यहां आयोजित एक समारोह में इस्कॉन श्री राजाधिराज गोविंद मंदिर और सांस्कृतिक परिसर का उद्घाटन किया। यह परियोजना तिरुपति तिरुमाला देवस्थानम की प्रतिकृति है और श्रीला प्रभुपाद को उनकी 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक श्रद्धांजलि के रूप में बनाया गया है। 

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा, "मंदिर हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण प्रतीकों में से रहे हैं। एक स्तर पर वे पवित्र स्थान हैं। वहां उपासक परमात्मा की उपस्थिति महसूस करते हैं, चाहे वह स्पंदनों के रूप में हो या ऊर्जा के रूप में या तीव्र भक्तिपूर्ण भावनाओं के आवेग के रूप में हो। ऐसे स्थान पर आकर कोई भी दुनिया और उसके शोर को पीछे छोड़ सकता है और शांति की अनुभूति कर सकता है। 

अन्य स्तर पर, मंदिर अक्सर पूजा स्थलों से और आगे के स्थान भी होते हैं। वे कला, वास्तुकला, भाषा तथा ज्ञान परंपराओं के संगम स्थल या पवित्र संगम के बिंदुओं की तरह होते हैं।" उन्होंने कहा, "संकट काल में आध्यात्मिक मदद चाहने वालों के लिए श्रीला प्रभुपाद के उपदेशों से ऐसा लगा होगा मानो किसी प्यासे व्यक्ति को बारिश की पहली बूंद की अनुभूति हो गई हो। 

शहर की सड़कों पर 'हरे कृष्णा' का जाप एक सांस्कृतिक घटना बन गई।" राष्ट्रपति ने कहा कि श्रीला प्रभुपाद के अनुसार, जरूरतमंदों की सेवा भी पूजा का ही एक रूप है और इसलिए इस्कॉन को समान रूप से मानवता संबंधी सेवाओं के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने कहा, "इस्कॉन, बेंगलुरु ने पिछले 25 वर्षो में लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला दिया है। 

भक्तों की कड़ी मेहनत और बंजर पहाड़ हरे कृष्णा पहाड़ी पर भव्य इस्कॉन श्री राधा कृष्णा मंदिर के रूप में रूपांतरित हो गई है। यहीं पर विश्व के सबसे बड़े एनजीओ अक्षय पात्र फाउंडेशन संचालित स्कूल लंच कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी।" राष्ट्रपति ने आगे कहा, "यह आंदोलन श्रीला प्रभुपाद की इच्छा द्वारा प्रेरित थी कि कोई भी, विशेष रूप से कोई भी बच्चा कृष्णा मंदिर के दस मील के दायरे में भूखे पेट स्कूल न जाए।

इसी पहल की प्रेरणा से देशभर में प्रतिदिन सरकारी स्कूलों के 18 लाख से अधिक बच्चे पौष्टिक ताजा मिड डे मील प्राप्त करते हैं। महामारी के दौरान भी अक्षय पात्र और उसके सहयोगी संगठनों ने 25 करोड़ से अधिक संकटग्रस्त लोगों को भोजन उपलब्ध कराया। इस प्रकार की मानवतावादी सहायता उपायों से समाज के सभी वर्गो को लाभ पहुंचा है।" 

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, "हमारे महान आध्यात्मिक नेताओं जैसे शंकराचार्य, रामानुजाचार्य, माधवाचार्य और चैतन्य महाप्रभु ने हमें कई तरह के तरीके दिखाए। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि भगवद गीता, जो ग्रंथ सभी हिंदुओं द्वारा सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है, वह अलग-अलग लोगों को उनकी योग्यता के आधार पर अलग-अलग सबक भी प्रदान करता है।"

 

Tags: Ram Nath Kovind , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Sri Rajadhiraja Govinda Temple , Bengaluru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD