Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

बड़े मंगल पर लेटे हुए हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने संभाली भीड़ व्यवस्था

Religious, Prayagraj
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

प्रयागराज , 12 May 2026

Last updated on: May 12, 2026, 16:31 IST

ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगल पर लेटे हुए हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। संगम तट पर स्थित बड़े हनुमान मंदिर में सुबह तड़के 4 बजे से ही दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। मंदिर परिसर 'जय श्री राम' और 'बजरंगबली की जय' के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दूर से आए श्रद्धालु हनुमान जी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए घंटों लाइन में खड़े नजर आए।

मंदिर के पुजारी ने आईएएनएस को बताया कि ज्येष्ठ माह का दूसरा बड़ा मंगल बेहद खास माना जाता है। यह दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है और मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से सुख, सौभाग्य, आयु, आरोग्य और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि राम भक्त हनुमान अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं, इसलिए इस दिन बड़ी संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं।

एक श्रद्धालु ने बताया कि सुबह 4 बजे से ही मंदिर के बाहर भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसके बावजूद, दर्शन व्यवस्था काफी अच्छी है। पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति लगातार लोगों को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने में जुटी रही। उन्होंने बताया कि इतनी भीड़ होने के बाद भी प्रशासन ने व्यवस्था संभाल रखी है और सभी लोग अच्छे से दर्शन कर पा रहे हैं।

एक अन्य श्रद्धालु ने कहा कि बड़े मंगल के दिन हनुमान जी के दर्शन करने से हर मनोकामना पूरी होती है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज का लेटे हुए बड़े हनुमान जी का मंदिर विश्व में अपनी तरह का अनोखा मंदिर माना जाता है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की भगवान जरूर सुनते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने भगवान से देश की रक्षा और सुख-शांति की प्रार्थना की है।

मंदिर परिसर में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी लगातार भीड़ पर नजर बनाए हुए थे ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। श्रद्धालुओं के लिए पानी, बैरिकेडिंग और लाइन व्यवस्था जैसी सुविधाएं भी की गई थीं।

 

Tags: Religious , Prayagraj

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD