Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राष्ट्रीय सैन्य स्कूल बेंगलुरु के प्लेटिनम जुबली समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का संबोधन

Ram Nath Kovind, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Platinum Jubilee Celebration of Rashtriya Militry School Bengaluru, Sheelam Param Bhushanam, Azadi ka Amrit Mahotsav, Karnataka, Andhra Pradesh, Kerala, Tamil Nadu and Puducherry, Basavaraj Bommai, Thaawar Chand Gehlot, Thawar Chand Gehlot, Union Minister for Social Justice and Empowerment
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 13 Jun 2022

Last updated on: Jun 13, 2022, 00:00 IST

राष्ट्रीय सैन्य स्कूल, बेंगलुरू के प्लेटिनम जुबली समारोह को मनाने के लिए आयोजित इस विशेष समारोह में यहां आकर मुझे प्रसन्नता हो रही है। मैं इस विशेष अवसर पर सभी कैडेटों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों और स्टाफ सदस्यों को बधाई देता हूं। चूंकि इसकी स्थापना 1946 में हुई थी, इसलिए स्कूल ने एक लंबा सफर तय किया है और इसे देश के बेहतरीन बोर्डिंग स्कूलों में से एक माना जाता है।

आधुनिक कर्नाटक को मिलाकर बने इस क्षेत्र ने सदियों से आध्यात्मिकता, कला, वास्तुकला, विज्ञान, शिक्षा और बहादुरी के उच्चतम उदाहरण दिखाए हैं। इस धरती के सपूत फील्ड मार्शल केएम करियप्पा के योगदान को भारतीय हमेशा संजो कर रखेंगे। जैसा कि आप सभी जानते हैं, वह हमारी सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ थे और फील्ड मार्शल के पद से सम्मानित दो जनरलों में से एक थे जो भारतीय सेना में मिलने वाला सर्वोच्‍च रेंक है। 

पिछले साल मदिकेरी में कर्नाटक के एक और महान सपूत को समर्पित जनरल थिमय्या संग्रहालय का उद्घाटन करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। कर्नाटक के इन दोनों महान जनरलों को हमेशा हमारे दो बेहतरीन सैन्य कमांडरों के रुप में हमेशा याद किया जाएगा। कर्नाटक आधुनिक शिक्षा और प्रौद्योगिकी के एक प्रमुख केन्‍द्र के रूप में उभरा है। 

मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि कर्नाटक को नवीनतम 'इंडिया इनोवेशन इंडेक्स' में सभी राज्यों में शीर्ष स्थान मिला है। बेंगलुरु अध्‍ययन, प्रौद्योगिकी और उद्यम के विश्व स्तर पर तुलनीय केन्‍द्र के रूप में उभरा है। मुझे बताया गया है कि हाल की एक रिपोर्ट में, बेंगलुरु 2021 में दुनिया भर के शीर्ष पांच उद्यम-पूंजी-वित्त पोषण-केन्‍द्रों में से एक था। राज्यपाल-श्री थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री-श्री बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में कर्नाटक उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है। मैं कर्नाटक की प्रशंसनीय उपलब्धियों के लिए राज्य सरकार की पूरी टीम को बधाई देता हूं।

 

Tags: Ram Nath Kovind , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Platinum Jubilee Celebration of Rashtriya Militry School Bengaluru , Sheelam Param Bhushanam , Azadi ka Amrit Mahotsav , Karnataka , Andhra Pradesh , Kerala , Tamil Nadu and Puducherry , Basavaraj Bommai , Thaawar Chand Gehlot , Thawar Chand Gehlot , Union Minister for Social Justice and Empowerment

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD