Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

उपमुख्यमंत्री द्वारा लूट खसूट की घटनाओं के विरूद्ध राज्य स्तरीय मुहिम शुरू करने के निर्देश

अमृतसर शहर के विकास के लिए 2951 करोड़ रूपये की योजना तैयार,सभी बडे शहरों में लगेगे सी सी टी वी कैमरे

पंजाब के उपमुख्यमंत्री  सुखबीर सिंह बादल ने लूट -खसूट की घटनाओं के विरूद्ध राज्य स्तरीय मुहिम शुरू करने के निर्देश दिये और सभी जिलों के पुलिस मुखियों को हिदायत की वह निजी तौर से इस मुहिम की अगुवाई करे। अमृतसर के भिन्न भिन्न विकास प्रोजैक्टों की समीक्षा करने उपंरात पत्रकारों के साथ बातचीत करते  बादल ने कहा कि किसी को भी अमन कानून में खलल डालने की आज्ञा नही दी जाएगी उन्होने कहा कि संबधित थाना मुखी अपने इलाके में हुई घटना के लिए जिम्मेवार होगा। उन्होने बताया कि हाल ही में पुलिस द्वारा अपराधिक लोगों
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

अमृतसर , 11 Oct 2012

Last updated on: Oct 11, 2012, 00:00 IST

पंजाब के उपमुख्यमंत्री  सुखबीर सिंह बादल ने लूट -खसूट की घटनाओं के विरूद्ध राज्य स्तरीय मुहिम शुरू करने के निर्देश दिये और सभी जिलों के पुलिस मुखियों को हिदायत की वह निजी तौर से इस मुहिम की अगुवाई करे। अमृतसर के भिन्न भिन्न विकास प्रोजैक्टों की समीक्षा करने उपंरात पत्रकारों के साथ बातचीत करते  बादल ने कहा कि किसी को भी अमन कानून में खलल डालने की आज्ञा नही दी जाएगी उन्होने कहा कि संबधित थाना मुखी अपने इलाके में हुई घटना के लिए जिम्मेवार होगा। उन्होने बताया कि हाल ही में पुलिस द्वारा अपराधिक लोगों के विरूद्ध शुरू की गई कार्यवाही के दौरान 700 अपराधियों को काबू किया गया है। उन्होने बताया कि पंजाब में शहरी पुलिस माडल और रैपिड रूरल पुलिस पैट्रोलिंग प्रणाली लागू की जा रही है। जोकि अगले महीने काम करना शुरू कर देगी। उन्होने कहा कि पंजाब के नवयुवकों को नशों से मुक्त करने के लिए नशों के सौदागरों को नकेल डालने के लिए बडे स्तर पर कार्यवाही जारी है और यही कारण है कि पंजाब पुलिस ने राष्ट्र स्तर पर होती नशीली पदार्थो की बरामदगी  में सबसे बडा हिस्सा डाला है उन्होने कहा कि नशों के व्यापारियों जायदाद जब्त करने के भी आदेश दिये है। बादल ने ऐलान किया कि अगले 6 महीनों में सभी बडे शहरों में अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए हाईटैक सी सी टी वी कैमरे लगा दिये जाएगें।  बादल ने बताया कि अमृतसर शहर को नया रूप देने के लिए 2951 करोड रूपये का प्रोजैक्ट लाया जा रहा है और अंतराष्ट्रीय माहिरों की सलाह के साथ पवित्र शहर अमृतसर का विकास प्रोजैक्ट तैयार किया जा रहा है, जिसके साथ शहर का  विरासती रूप भी बरकरार रहेगा और शहर आधुनिक सुविधाओं के साथ भी लैस होगा। उन्होने कहा कि शहर को अंतराष्ट्रीय सैलानियों क ो आकर्षित बनाने के लिए कोई भी कसर बाकी नही छोडी जाएगी इस लिए शहर के धार्मिक और ऐतिहासिक बाघा सीमा,तरनतारन,खडूर साहिब, गोइदवाल साहिब आदि को भी इस प्रोजैक्ट अधीन लाया जा रहा है। उन्होने कहा कि अमृतसर में विश्व स्तर के प्रदर्शनी सैंटर, फूड कोर्ट, इंडोर आडीटोरियम, ओपन एयर थियेटर, लाईट एंड साउड शो बनाए जा रहे है। उन्होने बताया कि 142 कस्बों और शहरो के लिए सरकार द्वारा 8745 करोड रूपये का प्रोजैक्ट पहले ही चलाया जा रहा है। इसमें भी अमृतसर को बडा हिस्सा मिलेगा उन्होने कहा कि शहर के सौन्दर्यकरण के लिए अंतराष्ट्रीय स्तर की सडके,पार्क का सौन्दर्यकरण, स्ट्रीट लाईटें, सीवरेज, वाटर सप्लाई आदि को किसी एक एंजेसी के अधीन किया जा रहा है व उक्त एंजेसी ही अगले दस साल इसक ो चलाने के लिए पांबद होगी। उन्होने कहा कि अगले तीन सालों में अमृतसर का नया रूप सामने आ जाएगा उन्होने पयर्टन विभाग को हिदायत की कि वह अंतराष्ट्रीय सेलानियों की सुविधा के लिए शहर में अंग्रेजी,फ्रैंच और स्पैनी भाषा जानते गाईड तैनात करे जोकि सिक्ख इतिहास और पंजाब सभ्यचार की जानकारी दे सकें। इस अवसर पर राजस्व और लोक संपर्क मंत्री  बिक्रम सिंह मजीठिया ने वाई पास के साथ लगते गंदे नालो  का मुददा उठाते कारपोरेशन अधिकारियों को हिदायत की कि इस नाले का ऐसा प्रोजैक्ट तैयार किया जाए जिसके साथ यह नाला भी ढका जाए व यह उपरी जमीन क ा प्रयोग व्यापारिक कामों के लिए  किया जा सके। आज की इस बैठक में  मजीठिया के अतिरिक्त मुख्य संसदीय सचिव इंद्र बीर सिंह बुलारिया डा. नवजोत कौर सिद्धू , डिप्टी कमीशनर रजत अग्रवाल,मेयर बख्शी राम अरोडा स्थानीय सरकार विभाग के डायरैक्टर अशोक कुमार गुप्ता, पयर्टन व सभ्यचार  विभाग के डायरैक्टर कर्मजीत सिंह सरां, उपमुख्यमंत्री के विश्ेाष प्रमुख सचिव मनवेश सिंह सिद्धू व अजय कुमार महाजन कमीशनर नगर निगम धर्म पाल गुप्ता,अतिरिक्त डिप्टी कमीशनर संदीप ऋषि और अलग अलग विभागों के सीनियर अधिकारी शामिल थे।

 

Tags: Sukhbir singh badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD