Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

'स्क्विड गेम सीजन' के दूसरे सीजन का ऐलान, नेटफ्लिक्स ने शेयर किया टीजर

Web Series, Entertainment, Mumbai, Actress, Actor, Mumbai News, Netflix, Squid Game, Squid Game Season 2
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Jun 2022

Last updated on: Jun 13, 2022, 00:00 IST

 स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कोरियन वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' के दूसरे सीजन का ऐलान किया। नेटफ्लिक्स ने ट्वीटर पर एक टीजर शेयर किया और लिखा, रेड लाइट ग्रीन लाइट, स्क्विड गेम आधिकारिक तौर पर सीजन 2 के साथ वापस आ रहा है। वहीं दूसरे ट्वीट में नेटफ्लिक्स ने डायरेक्टर ह्वांग डोंग-हुकू का स्पेशल नोट शेयर किया। 

इस नोट में ह्वांग डोंग-हुकू ने लिखा, हम नए राउंड के साथ वापस आ रहे हैं। पिछले साल, स्क्विड गेम का पहला सीजन लाने में 12 साल लगे थे। लेकिन, इसे नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे पॉपुलर सीरीज बनने में सिर्फ 12 दिन लगे थे। स्क्विड गेम का एक राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर होने के नाते मैं दुनियाभर के फैंस को धन्यवाद देना चाहता हूं। 

हमारे शो को देखने और पसंद करने के लिए सभी का शुक्रिया। ह्वांग डोंग-हुकू ने नोट में आगे लिखा, अब गि-हुन रिटर्न, द फ्रंट मैन रिटर्न, सीजन 2 आ रहा है। द मैन इन सूट भी वापस आ सकता है। आपको यंग-ही के प्रेमी चेउल-सु से भी मिलवाया जाएगा। इस नए राउंड के लिए हमसे जुड़ें। 'स्क्विड गेम' का पहला सीजन नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे हिट वेब सीरीज में से एक है। 

9 एपिसोड्स की इस सीरीज के रिलीज होने के 4 हफ्तों में ही इसकी व्यूअरशिप 1.65 करोड़ घंटे की हो गई थी। दूसरे सीजन का प्रीमियर 2023 के आखिर या 2024 की शुरूआत में सामने आ सकता है।

 

Tags: Web Series , Entertainment , Mumbai , Actress , Actor , Mumbai News , Netflix , Squid Game , Squid Game Season 2

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD