Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

लोकतंत्र नहीं, गांधी परिवार की 2 हजार करोड़ की संपत्ति को बचाने का प्रयास कर रही है कांग्रेस : स्मृति ईरानी

Smriti Irani, Smriti Zubin Irani, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Textile Minister
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Jun 2022

Last updated on: Jun 13, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस नेताओं के ईडी मार्च की आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि कांग्रेस जांच एजेंसी ( ईडी) पर दबाव डालने की कोशिश कर रही है और यह लोकतंत्र नहीं, गांधी परिवार की 2 हजार करोड़ की संपत्ति को बचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि काले धन और भ्रष्टाचार के मामले में जांच एजेंसी और कानून अपना काम कर रही है क्योंकि देश में कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। 

भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि पूरी दिल्ली को घेर लिया गया है क्योंकि जो जेल से बेल पर है उन्होंने अपने भ्रष्टाचार का खुलासा होने पर जांच एजेंसी पर दबाव डालने के लिए देश भर से अपने वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाया है। राहुल गांधी को भ्रष्टाचार के मामले में जांच एजेंसी द्वारा तलब करने और कांग्रेस पर दिल्ली में अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए ईरानी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का यह मार्च लोकतंत्र को बचाने के लिए नहीं बल्कि गांधी खानदान की 2 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति को बचाने का प्रयास है। 

केंद्रीय मंत्री ने गांधी परिवार पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि 1930 में पांच हजार से ज्यादा स्वतंत्रता सेनानियों को शेयर होल्डर बनाने के साथ अखबार के प्रकाशन को लेकर एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड कंपनी की शुरूआत की गई थी लेकिन आज इसका मालिकाना हक गांधी परिवार के पास है और यह रियल एस्टेट का कारोबार कर रही है। 

गांधी परिवार पर हवाला कारोबार में जुटी कंपनियों के साथ भी संबंध रखने का आरोप लगाते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि यंग इंडिया कंपनी का गठन समाज सेवा के लिए किया था लेकिन यह समाज की बजाय सिर्फ गांधी परिवार की सेवा तक ही सीमित हो गई। स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के समर्थन में दिल्ली में जुटे नेताओं को राहुल से सवाल पूछने की नसीहत देते हुए कहा कि, आज जो लोग जांच एजेंसी पर दबाव डालना चाहते हैं, 

उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट के 2019 के जजमेंट के वाक्य पर गौर करना चाहिए जिसमें अदालत ने कहा था कि, ' एजीएल के ऊपर राहुल और सोनिया गांधी का मालिकाना हक गैरकानूनी तौर पर संपत्ति पर अधिकार जमाने का एक प्रयास है।'रियल एस्टेट कारोबार को लेकर गांधी परिवार के मोह पर कटाक्ष करते हुए ईरानी ने कहा कि इस पूरे मामले से यह साबित होता है कि रियल एस्टेट कारोबार से सिर्फ जीजाजी ही नहीं बल्कि पूरे गांधी परिवार को लगाव है।

 कांग्रेस नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जिसकी पार्टी एक अंग्रेज ने बनाई थी वो अंग्रेजों पर टिप्पणी न ही करे, तो बेहतर है। उन्होंने कहा कि डरपोक वो होता है जो दुनिया भर से लोगों को अपनी मदद के लिए बुलाता है।

 

Tags: Smriti Irani , Smriti Zubin Irani , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Textile Minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD