Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सांसद रविकिशन ने गिनाये मोदी सरकार के आठ वर्षों के कार्य

सेवा सुशासन गरीब कल्याण जनसभा में उमड़ी भीड़ ने हर्षोल्लास से किया भोजपुरी स्टार का स्वागत

Ravi Kishan, Kailash Chand Jain, Arun Sood, Sanjay Tandon, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Jun 2022

Last updated on: Jun 12, 2022, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण अभियान के तहत भाजपा चंडीगढ़ द्वारा विकास नगर मौली जागरां में विशाल  रैली एवं जनसभा का आयोजन किया गया । जिसमें भोजपुरी कलाकार प्रसिद्ध गायक एवं लोकसभा सांसद रवि किशन ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया व जनसभा को संबोधित किया ।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टण्डन, महामंत्री रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर , मेयर सरबजीत कौर ढिल्लों, डॉ. हुकम चन्द,  अनिल दुबे,  मनोज सोनकर,   व हरजीत सिंह , दलीप शर्मा  सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी , जिला,  मोर्चा अध्यक्ष , सभी पार्षदों पूर्व पार्षदो  सहित हजारों की संख्या में जनसमूह मौजूद रहे।

इस अवसर पर सांसद रवि किशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा पिछले 8 वर्षों में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा देश नए भारत के रूप में उभर रहा है 2014 में  जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सत्ता संभाली है तब से ही देश की तरक्की व विकास के  लिए अनेक काम किए गए हैं।   देश हर सेक्टर में आगे बढ़ रहा है । 

प्रधान मंत्री हर योजना पर शुक्ष्मता व विस्तार से नजर रखते है। आज देश के हर व्यक्ति की  खुशहाली का ख्याल रखा जा रहा है। सरकार पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। भाजपा मोदी जी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास ओर सबका प्रयास मंत्र को साकार करने में लगी है। 

 उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अनेकों स्कीमें चलाई गई है । जन धन योजना,  उज्वला योजना , आयुष्मान भारत योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल योजना,  प्रधानमंत्री स्व निधि योजना,  स्वच्छ भारत मिशन योजना,  प्रधानमंत्री किसान निधि योजना , आदि अनेकों ऐसी योजनाएं हैं जिनसे गरीबो का  कल्याण किया गया है। 

विश्व में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 190 करोड़ से अधिक टीके मुफत लगाए गए । प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड गरीब लोगों को मुफ्त अनाज का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में हररोज सुबह अखबार में  नए नए घोटाले  सामने आते थे लेकिन मोदी जी की सरकार में रोज नई नई योजनाएं नजर आती  है ।सामने आ रही है।

राम मंदिर के निर्माण का कार्य  शुरू करवाना,  काशी विश्वनाथ धाम व  श्री केदारनाथ धाम का नवीनीकरण करना , जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाया जाना , नागरिकता संशोधन कानून को लागू करना तथा ट्रिपल तलाक प्रथा का अंत  जैसे ऐतिहासिक फैसले भी मोदी सरकार द्वारा ही संभव हो पाए हैं।

 पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमला बोलते हुए रवि किशन ने कहा कि पंजाब में आम आदमी की सरकार हर स्तर पर फेल साबित हुई है। उन्होंने एक कलाकार के नाते सिद्धू मुसेवाला को  श्रद्धांजलि दी व  सिद्धू मुसेवाला की हत्या के लिए पंजाब सरकार को जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने कहा कि सिद्धू मुसेवाला की हत्या पंजाब सरकार के निकम्मेपन के कारण हुई है। 

उन्होंने पंजाब सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पंजाब सरकार  के बारे में सिर्फ यही कह सकते हैं कि "मान सरकार झंड बा फिर भी घमंड बा" । इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद  ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया तथा बड़ी संख्या में रैली में पधारने पर लोगों को धन्यवाद दिया। 

 अरुण सूद ने बताया कि पिछले 8 वर्षों में जहां  केंद्र सरकार द्वारा अनेक ऐतिहासिक कार्य किये गए है वहीं चंडीगढ़ में भी गत 8 वर्षों के दौरान अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने सांसद किरण खेर व  नगर निगम द्वारा करवाए गए कार्य के बारे में बताया। उन्होंने बताया  कि चंडीगढ़ में भी 287938 जन धन खाते खोले गए हैं ,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत  __गरीबों को मुफ्त अनाज का वितरण किया गया है चंडीगढ़ को सोलर सिटी,  स्मार्ट सिटी,  कार्बन न्यूट्रल सिटी बनाने  जा रहे हैं।  

चंडीगढ़ मेडिकल हब के रूप में भी विकसित हो रहा है। हाउसिंग बोर्ड के मकान में रहने वाले निवासियों के लिए योजना बनाने पर कार्य किए जा रहे हैं कई प्रकार की सुविधाएं दी गई है । चंडीगढ़ में भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार गरीब कल्याण की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 

उन्होंने चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी की श्रेणी में अव्वल दर्जे पर लाने  के संकल्प को दोहराया तथा लोगों को विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी हर हाल में लोगों के साथ है तथा हर वर्ग के लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहेगी ।भाजपा चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने भी  मोदी सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला तथा कहा कि पिछले 8 वर्षों में प्रधानमंत्री द्वारा ऐतिहासिक फैसले कई किए गए हैं । 

बाबा साहब अंबेडकर के सम्मान में पंचतीर्थ बनाया जाना , स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाना , भगवान बिरसा मुंडा की जन्म तिथि 15 नवंबर को जनजातिय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा तथा साहिबजादों के बलिदान दिवस 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में  घोषित कर देश की विरासत के गौरव  का सम्मान किया है।

 

Tags: Ravi Kishan , Kailash Chand Jain , Arun Sood , Sanjay Tandon , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD