नुपुर शर्मा का आपत्तिजनक वीडियो बनाने पर कश्मीर का फैजल वानी गिरफ्तार.. अब मांग रहा माफी

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नुपुर शर्मा का आपत्तिजनक वीडियो बनाने पर कश्मीर का फैजल वानी गिरफ्तार.. अब मांग रहा माफी

Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Paigambar Muhammad Row , Kasmir, Jammu Kashmir, Youtuber Arrested, Faisal Vani
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कश्मीर , 11 Jun 2022

Last updated on: Jun 11, 2022, 00:00 IST

नुपुर शर्मा पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाला कश्मीर का एक यूट्यूबर पुलिस के शिकंजे में आ गया है। फैजल वानी को जम्मू कश्मीर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसपर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड करने का आरोप है। फैसल वानी के खिलाफ सफा कदल पुलिस स्टेशन में धारा 505 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वानी ने नुपुर शर्मा का एक वीडियो बनाया था जिसके लिए शनिवार को माफी मांगी। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस वीडियो में नुपुर शर्मा का पुतला है जिसका सिर धड़ से अलग करते हुए दिखाया गया। यूट्यूबर फैजल वानी ने आज माफी मांगते हुए कहा, 'कल मैंने नुपुर शर्मा का वीडियो बनाया जो पूरे भारत में वायरल हो गया। और मेरे जैसा निर्दोष इंसान विवादों में फंस गया। मैं इस पूरे काम के लिए माफी मांगता हूं।

माफी वाले वीडियो में वानी ने कहा है कि किसी धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की मंशा नहीं थी। मैंने आरिजिनल वीडियो को डिलीट कर दिया है। वहीं वानी ने अपील भी की है कि जिस तरह आप मेरे अन्य वीडियो को लाइक करते हैं और वायरल करते हैं उसी तरह इसे भी शेयर कर वायरल कर दीजिए। इससे लोगों को पता चल जाएगा कि मैं अपने किए की माफी चाहता हूं।

पैगंबर मोहम्मद पर दिए नुपुर शर्मा के बयान ने भारत सहित पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। भारत में कईं जगह दंगे और हिंसा हो रही है और नुपुर शर्मा को फांसी पर लटकाने की मांग की जा रही है। देश के कई हिस्सों में इसे लेकर शुक्रवार को काफी बवाल हुआ। आज यानी शनिवार को भी स्थिति काबू से बाहर रही। पुलिस ने दंगाइयों पर शिकंजा कसने के लिए लाठीचार्ज किया और वहीं आंसू गैसे के गोले छोड़े। पुलिस ने करीब 270 दंगाइयों को गिरफ्तार भी कर लिया है और बाकियों की पहचान और खोज की जा रही है।

 

Tags: Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Paigambar Muhammad Row , Kasmir , Jammu Kashmir , Youtuber Arrested , Faisal Vani

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD