CM योगी का एक्शन: UP में दंगाइयों के घरों पर चला बुल्डोजर.. हर शुक्रवार के बाद एक शनिवार आता है

Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

CM योगी का एक्शन: UP में दंगाइयों के घरों पर चला बुल्डोजर.. हर शुक्रवार के बाद एक शनिवार आता है

  Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Uttar Pradesh Protest, Bulldozer Row, Yogi Adityanath
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उत्तर प्रदेश , 11 Jun 2022

Last updated on: Jun 11, 2022, 00:00 IST

नुपुर के बयान के बाद यूपी समेत पूरे देश में हिंसा हो रही है। दंगाई लगातार पुलिस पर पत्थरबाजी कर रहे हैं। वहीं CM योगी के निर्दशों के बाद पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है। UP के सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद उपद्रव करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की गई। शनिवार को पुलिस और प्रशासन की टीम दो उपद्रवियों के घर बुल्डोजर लेकर पहुंची। इनके घर पर अवैध निर्माण को गिराया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन आरोपियों के नाम अब्दुल वाकीर और मुजम्मिल है। इन पर हिंसा भड़काने का आरोप है। अब्दुल वाकीर खत्ता खेड़ी और मुजम्मिल हबीबगढ़ इलाके में रहता है।

शुक्रवार को हुई हिंसा में पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाया है। दोनों आरोपी जेल में बंद है। ये लोग नमाज के बाद सड़क पर उपद्रव कर रहे थे। इन दोनों ने भीड़ पर पथराव किए और नारे लगाए। विवाद पोस्टर भी वायरल किया था। इसके कई वीडियो पुलिस के हाथ लगे थे। इसके अधार पर पुलिस ने एक्शन लिया। CM योगी ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी उपद्रवी को छोड़ना नहीं है। सबका अच्छे से हिसाब होना चाहिए। योगी के आदेशों के बाद पुलिस अब दंगाइयों को दौड़ा-दौड़ाकर मार रही है। 

आपकी जानकरी के लिए बता दें कि UP के प्रयागराज में शनिवार को फिर दंगा भड़काने की कोशिश की गई। कुछ शरारती लोगों ने शिवकुटी में कोटेश्वर महादेव मंदिर के शिवलिंग पर अंडा रख दिया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि अंडा रात में रखा गया है। मंदिर की छह फीट ऊंची जाली को फांदकर कोई अंडा रख गया। सुबह पूजा-पाठ के लिए उठा तो शिवलिंग पर अंडा रखा था। अंडा को हटा दिया गया। दंगाइयों की इस हरकत से साफ जाहिर होता है कि इनका मकसद केवल कानून व्यवस्था को तहस नहस करना है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना है।

बाबा का बुल्डोजर यहीं नहीं रुका।  कानपुर में हिंसा के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी के करीबी बिल्डर इश्तियाक अहमद की बिल्डिंग के अवैध हिस्से को प्रशासन ने ध्वस्त किया। फिरोजाबाद में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। अफवाह फैलाने वालों की लिस्ट तैयार की जा रही है। पुलिस के अनुसार- किसी भी दंगई को छोड़ा नहीं जाएगा। मीडिया की मदद से वीडियो देखकर दंगाइयों की पहचान की जा रही है और उन्हें एक एक करके पकड़ा जा रहा है। जल्द ही सबका हिसाब होगा।

 

Tags: Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Uttar Pradesh Protest , Bulldozer Row , Yogi Adityanath

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD