नुपुर के सपोर्ट में आए विवेक अग्निहोत्री, बोले- यह कोई ईरान, इराक और सीरिया नहीं..आज का भारत है

Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नुपुर के सपोर्ट में आए विवेक अग्निहोत्री, बोले- यह कोई ईरान, इराक और सीरिया नहीं..आज का भारत है

Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Vivek Agnihotri, Vivek Ranjan Agnihotri, Vivek Supports Nupur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

11 Jun 2022

Last updated on: Jun 11, 2022, 00:00 IST

पूरे देश में नुपुर का विरोध हो रहा है। मुसलमान सड़कों पर उतर आए हैं और दंगे हो रहे हैं।। पुलिस पर पत्थराव जारी है। ऐसे में एक बार फिर 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री नुपुर शर्मा के सपोर्ट में आए हैं। विवेक अग्निहोत्री ने इन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हल्ला बोला है और ट्वीट कर अपनी बात रखी है। आपको बता दें कि जब नुपुर शर्मा को बीजेपी से निकाला गया था तब भी विवेक अग्निहोत्री ने नुपुर का साथ दिया था और कहा था कि- अब समय आ गया है कि आपको अपने नाम के साथ नुपुर शर्मा 'दुर्गा' लगा लेना चाहिए। 

आपको बता दें कि नुपुर शर्मा की पैगंबर पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर UP, कर्नाटक, बंगाल, रांची जैसे कई इलाकों में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ है। विरोध प्रदर्शन में कई जगह नुपुर शर्मा के पुतलों को फांसी पर लटका हुआ दिखाया गया है। इस पर विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक के बाद एक ट्वीट किया है। विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट में कहा है कि 'माफ करना सभी मित्रों, लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि यह कोई ईरान, इराक और सीरिया नहीं है। ये वर्तमान भारत है, ये आज का पुतला है । इस तरह के प्रदर्शनकारियों को अगर तुरंत सजा नहीं दी गई तो हकीकत में भी लोगों की इस तरह फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि विवेक नुपुर के सपोर्ट में आए हैं, इससे पहले भी विवेक ने नुपुर का साथ दिया था। 5 जून को विवेक ने ट्वीट कर लिखा था- एक बार फिर अर्बन नक्सलियों की जीत हुई।। मैं नुपुर शर्मा के साथ हूं। अब समय आ गया है कि नुपुर शर्मा को अपने नाम के साथ दुर्गा लगाना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नुपुर शर्मा के बयान के बाद पूरा देश हिंसा की आग में जल रहा है। देश के कईं राज्यों में दंगे भड़क गए हैं।

जुमे की नवाज के बाद कल यानी शुक्रवार पूरा UP जल उठा। वहीं शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में भी जमकर हिंसा हुई। नमाज के बाद मस्जिदों से निकली भीड़ ने हावड़ा में जमकर पत्थरबाजी की और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। सड़कों पर टायर जलाकर नारेबाजी की। बवालियों ने हावड़ा डोमजूर थाने पर पहले पथराव किया फिर उसे फूंक दिया। इस दौरान पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात को काबू करने के लिए शहर में 13 जून तक इंटरनेट बंद कर दिया गया है। हालात इतने बेकाबू हो चुके हैं कि इसे कंट्रोल करने के लिए सेना की तैनाती की मांग की जा रही है।

 

Tags: Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Who Is Nupur Sharma , Nupur Sharma Story , Vivek Agnihotri , Vivek Ranjan Agnihotri , Vivek Supports Nupur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD