Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

टी20 सीरीज : दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट से जीता मैच, डुसेन और डेविड मिलर ने जड़ा अर्धशतक

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rassie van der Dussen, David Miller, South Africa, India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jun 2022

Last updated on: Jun 09, 2022, 00:00 IST

अरुण जेटली स्टेडियम में यहां गुरुवार को खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को सात विकेट से हरा दिया। टीम की ओर से बल्लेबाज डुसेन ने 45 गेंदों पर नाबाद 75 रन और किलर बनकर गेंदबाजों पर टूटे मिलर ने 32 गेंदों पर नाबाद 64 रन बनाए। गेंदबाज हर्षल पटेल, अक्षर और भुवनेश्वर कुमार ने 1-1 विकेट झटके।

112 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरूआत खराब रही। टीम की ओर से क्विंटन डी कॉक और टेंबा बावुमा क्रीज पर आए। दोनों बल्लेबाजों ने शुरूआती दो ओवर अच्छे से खेले, जहां टीम ने बिना विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए थे। दोनों बल्लेबाजों ने आवेश खान के ओवर में 15 रन बटोरे, जहां उन्होंने 3 चौके जड़े। 

हालांकि, टीम की ओर से अगला ओवर भुवनेश्वर कुमार ने फेंका, जहां गेंदबाज ने ओवर की दूसरी गेंद पर ही बावुमा को चलता किया। बावुमा ने आठ गेदों पर 10 रन बनाए। बावुमा के आउट होने के बाद ड्वेन प्रिटोरियस क्रिज पर आए। कुमार ने अपने दूसरे ओवर में 4 रन बटोरे। बल्लेबाजों ने चौथे ओवर में 16 रन बटोरे। 

चहल के इस ओवर में 1 छक्का और 2 चौके पड़े। वहीं, पांचवां ओवर पांड्या ने फेंका। प्रिटोरियस ने पांड्या के ओवर में तीन छक्के जड़े। इस ओवर में पांड्या ने 18 रन लुटाए। छठा ओवर टीम के लिए फायदेमंद साबित हुआ, जहां हर्षल पटेल ने अपने इस ओवर में प्रिटोरियस को क्लीन बोल्ड किया। प्रिटोरियस ने 13 गेंदों में गेंदबाजों के पसीने छुटाते हुए 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 29 रन की पारी खेली। 

पटेल ने अपने इस ओवर में 1 रन बटोरा। बल्लेबाज के आउट होने के बाद रस्सी वन डर डूसेन क्रीज पर आए। पावरप्ले के दौरान टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाए। वहीं, अगले चार ओवर में बल्लेबाजों ने 25 रन बटोरे, जहां 9वें ओवर में अक्षर पटेल की चौथी गेंद पर डी कॉक ईशान किशन को कैच थमा बैठे। 

उनके बाद किलर के नाम से प्रसिद्ध डेविड मिलर क्रीज पर आए। 10वें ओवर तक टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए थे, जहां डुसेन 16 गेंदों पर 15 रन पर थे और मिलर 5 गेंदों पर चार रन बनाकर खेल रहे थे। गेंदबाज पटेल के दूसरे और टीम के 12वें ओवर में बल्लेबाजों ने 14 रन बटोरे, जहां मिलर ने 1 छक्का और 1 चौका जड़ा। 

वहीं, ठीक अगले ओवर में अक्षर पटेल की गेंदों पर मिलर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 2 छक्के और एक चौका जड़ा और 14वें ओवर पे 7 रन बटोरे। टीम को अब 36 गेंदों पर 78 रन की जरूरत थी, जहां मिलर 37 रन पर और डुसेन 28 रन बनाकर खेल रहे थे। वहीं मिलर ने अपना अर्धशतक गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के ओवर में पूरा किया। 

मिलर ने 22 गेंदों पर 4 छक्के और 3 चौके की मदद से 50 रन पूरे किए। टीम को अब जीत के लिए 30 गेंदों पर 64 रनों की जरूरत है। 16वें ओवर में टीम ने 8 रन बटोरे। हर्षल पटेल का तीसरा ओवर एक बार फिर महंगा साबित हुआ। डुसेन ने शुरूआती दो गेंदों पर 2 छक्के जड़े और तीसरी गेंद पर एक चौका जड़ा। 

हालांकि, चौथी गेंद डॉट निकली और पांचवीं गेंद पर एक और छक्का लगाया। पटेल ने इस ओवर में 22 रन दिए। वहीं, डुसेन ने छक्का लगाकर 38 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। 17वें ओवर तक टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए। अब टीम को जीत के लिए 18 गेंदों पर 34 रन की जरूरत है। 

वहीं, दोनों बल्लेबाजों के बीच 52 गेंदों पर 100 रनों की साझेदारी हुई। 18वां ओवर भुवनेश्वर कुमार ने फेंका। कुमार की पहली गेंद पर मिलर ने एक छक्का जड़ा। उसके बाद बल्लेबाज ने गेंद को हिट करते हुए 1 रन लिया। वहीं डुसेन ने चौथी गेंद पर एक छक्का, पांचवी गेंद और छठी गेंद पर एक चौका जड़ा। 

टीम को जीतने के लिए 12 गेंदों पर 12 रन की जरूरत है। बल्लेबाजों ने 19वें ओवर में 8 रन बटोरे और 20वें ओवर की पहली गेंद पर बल्लेबाज डुसेन ने एक चौका लगाकर मैच को दक्षिण अफ्रीका के नाम कर दिया। टीम ने आसान से लक्ष्य को पार करते हुए 19.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए और 7 विकेट से भारत को हरा दिया। डुसेन ने 46 गेंदों पर 75 रन की नाबाद पारी खेली और मिलर ने 31 गेंदों पर नाबाद 64 रन की पारी खेली।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rassie van der Dussen , David Miller , South Africa , India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD