Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की 12वीं बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व किया

केंद्रीय मंत्री ने प्राकृतिक संसाधनों के टिकाऊ उपयोग के माध्यम से भूख को समाप्त करने और कृषि के उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने के सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने के भारत के संकल्प पर जोर दिया है

Shobha Karandlaje, BJP, Bharatiya Janata Party, 12th Meeting of BRICS Agriculture Ministers, China, South Africa, Brazil, Russia, India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jun 2022

Last updated on: Jun 09, 2022, 00:00 IST

बीती शाम ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की 12वीं बैठक वर्चुअल माध्यम से संपन्न हुई। इस बैठक में चीन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, रूस और भारत के मंत्रियों ने भाग लिया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने इस बैठक में भाग लिया। केंद्रीय मंत्री ने भारत सरकार द्वारा कृषि और किसान कल्याण के क्षेत्र में पीएम किसान, पीएम फसल बीमा योजना, सॉइल हेल्थ कार्ड, प्राकृतिक कृषि, एफपीओ का गठन और संवर्धन आदि शुरू की गई पहलों और कदमों का उल्लेख किया।

मंत्री ने कृषि मंत्रालय द्वारा हाल में कृषि में डिजिटल प्रौद्योगिकियों का उपयोग बढ़ाने के लिए की गईं एग्री-स्टैक और इंडिया डिजिटल इकोसिस्टम फॉर एग्रीकल्चर (आईडीईए) जैसी पहलों का उल्लेख किया। सुश्री शोभा करंदलाजे ने प्राकृतिक संसाधनों के टिकाऊ उपयोग के माध्यम से भूख को समाप्त करने और कृषि के उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने के सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने के भारत के संकल्प पर जोर दिया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पोषक अनाजों और फसलों की जैव फोर्टिफाइड किस्मों के विकास पर जोर के साथ राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण मिशन पर प्रकाश डाला। साथ ही खाने में बाजरा के महत्व के साथ ही पोषण सुरक्षा और जलवायु लचीलेपन पर जोर दिया। उन्होंने ब्रिक्स देशों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष, 2023 को समर्थन और आयोजन का आह्वान किया।

ब्रिक्स कृषि मंत्रियों ने “समन्वित कृषि और ग्रामीण विकास के लिए ब्रिक्स सहयोग को मजबूत बनाने” की विषय वस्तु के साथ 12वीं बैठक की संयुक्त घोषणा और साथ ब्रिक्स सदस्य देशों के बीच खाद्य सुरक्षा सहयोग पर ब्रिक्स रणनीति को भी अपनाया।

 

Tags: Shobha Karandlaje , BJP , Bharatiya Janata Party , 12th Meeting of BRICS Agriculture Ministers , China , South Africa , Brazil , Russia , India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD