नुपुर पर बोले नसीरुद्दीन शाह- उन्हें बहुत कम सजा मिली.. नफरत रोकने के लिए PM को आगे आना चाहिए

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नुपुर पर बोले नसीरुद्दीन शाह- उन्हें बहुत कम सजा मिली.. नफरत रोकने के लिए PM को आगे आना चाहिए

Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Naseeruddin Shah , Naseeruddin Shah On Nupur Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

09 Jun 2022

Last updated on: Jun 09, 2022, 00:00 IST

पैगंबर मोहम्‍मद पर विवादित बयान का मामला रुकता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इसका शोर भारत ही नहीं पूरी दुनिया में सुनाई दे रहा है। अब इस मामले में अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने अपनी राय रखी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि- इस मामले ने अपना 'मुंह खोलने' में और निंदा करने में सरकार ने करीब 7 दिन का समय लगा लिया, यह बहुत देरी से हुआ।  नुपुर शर्मा के बारे में नसीर ने कहा कि वह 'फ्रिंज एलिमेंट' (अराजक तत्‍व) नहीं हैं, वह भाजपा कर प्रवक्ता थी। 

नसीर ने कहा, आप मुझे कोई भी ऐसा बयान या रिकॉर्डिंग दिखाएं जिसमें मुस्लिमों ने हिंदुओं देवी-देवताओं पर कोई बात कही हो। मुझे लगता है कि समय आ गया है। अगर वे समाज में फैल रही नफरत को रोकना चाहते हैं तो पीएम नरेंद्र मोदी को आगे आना चााहिए। नसीर ने कहा कि आज आलम यह है कि यदि कोई मुस्लिम अपने अधिकार की बात करता है तो उस पर निशाना साधा जाता है। आखिर हम हर किसी को भारतीय की तरह क्‍यों नहीं देखते।

गुरुग्राम में नमाज अदा करने को मामला पिछले समय में चर्चा में रहा था। नसीरुद्दीन शाह ने एक निजी चैनल से कहा- भारत सरकार ने नुपुर शर्मा पर  जो कार्रवाई की, बहुत बहुत कम और बहुत देर से की। पाकिस्तान, बांग्लादेश या अफगानिस्तान, जिन्हें हम एक दिन 'अखंड भारत' में शामिल करने की उम्मीद रखते हैं, ऐसे देशों में इस प्रकार के बयान का मतलब मौत की सजा होगा। क्योंकि इन्हें ईशनिंदा समझा जाएगा। यहां शीर्ष पर बैठे लोगों ने कुछ नहीं बोला।

चुपचाप तमाशा देख रहे हैं। नुपुर शर्मा अब मांफी मांग रही है। जोकि एक पाखंड है। आहत भावनाओं को शांत करना शायद ही इसका मकसद था। यदि नफरत पैदा करने वाली इस प्रकार की बात फिर से की जाए, तो मुझे हैरानी नहीं होगी। यह विडंबना है कि आप शांति और एकता की बात करते हैं, तो आपको एक साल से अधिक समय तक जेल में बंद कर दिया जाता है। आप नरसंहार की बात करते हैं, तो आपको मामूली सी सजा मिलती है। यहां दोहरे मापदंड अपनाए जा रहे हैं। 

जान से मारने की धमकी देना गलत

नसीरुद्दीन शाह ने नुपुर शर्मा और उनके परिवार को जान से मरने को धमकियों की निंदा की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि ये रास्ता बिलकुल गलत है। भारत में ऐसा कभी नहीं होता था। ये काम पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देशों में होता है। हम ऐसे देशों के बारे में चर्चा भी नहीं करना चाहते। लेकिन हमें सोचना होगा कि जिस रास्ते पर हम जा रहे हैं क्या वो सही है? आज देश में पीट-पीट कर लोगों को मारा जा रहा है भारत में ऐसी चीजें नहीं होती थी, बर्बर इस्लामी देशों में ये सब होता था।

 

Tags: Nupur Sharma , Prophet Mohammed , Nupur Sharma hate remarks , Nupur Sharma Controversy , Bharatiya Janata Party , BJP , Nupur Sharma Case , Naseeruddin Shah , Naseeruddin Shah On Nupur Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD