नुपुर के बयान पर अलकायदा की धमकी- हम अपने बच्चों के शरीर में विस्फोटक बांधकर दिल्ली हिला देंगे

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

नुपुर के बयान पर अलकायदा की धमकी- हम अपने बच्चों के शरीर में विस्फोटक बांधकर दिल्ली हिला देंगे

Nupur Sharma , BJP , Bharatiya Janata Party , Former Spokesperson , Nupur Sharma Case , Prophet Muhammad , Prophet Muhammad Comment , Al Qaeda , Al Qaeda Threat , Al Qaeda Warning
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

08 Jun 2022

Last updated on: Jun 08, 2022, 00:00 IST

नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर अब आतंकी संगठन अल कायदा ने भारत में आत्मघाती हमले की धमकी दी है। नुपुर से इस बयान की वजह से पहले ही अरब देशों ने भारत से मुंह मोड़ लिया है। वहीं अब अलकायदा ने कहा कि वह गुजरात, यूपी, बॉम्बे और दिल्ली में आत्मघाती हमले करने के लिए तैयार है। 

धमकी भरे बयान में अलकायदा ने कहा, भगवा आतंकवादियों को अब दिल्ली और बॉम्बे और यूपी और गुजरात में अपने अंत का इंतजार करना चाहिए। वे न तो अपने घरों में और न ही अपनी गढ़वाली सेना की छावनियों में शरण पाएंगे। अगर हम अपने प्यारे पैगंबर का बदला नहीं लेते हैं तो हमारी माताएं हमसे दूर चली जाएं। हम उन लोगों को मार देंगे जो हमारे पैगंबर का अपमान करते हैं और हम उन लोगों को मार देंगे जो पैगंबर मोहम्मद का अपमान करते हैं। हम अपने और अपने बच्चों के शरीर में विस्फोटक बांधेंगे ताकि ऐसे लोगों को उड़ाया जा सके। कोई माफी या क्षमादान नहीं मिलेगा।

अलकायदा ने आगे धमकी भरे बयान में भारत पर कब्जा करने वाले हिंदुत्व आतंकवादियों का उल्लेख किया गया है और कहा गया है कि हम अपने पैगंबर की गरिमा के लिए लड़ेंगे, हम दूसरों से अपने पैगंबर के सम्मान के लिए लड़ने और मरने का आग्रह करेंगे। हम दिल्ली, मुंबई, यूपी और गुजरात में भगवाधारियों का अंत करेंगे। वह न अपने घर में छुप पाएंगे और न ही सुरक्षाबल उन्हें बचा पाएंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयानों पर अरब के कई इस्लामिक देशों ने विरोध जताया है। अब तक 12 देश बीजेपी प्रवक्ताओं के बयान पर आपत्ति जता चुके हैं। जिसमें कतर, यूएई, इरान, कुवैती, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, ओमान, इंडोनेशिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और मालदीव शामिल हैं। हालांकि बीजेपी की तरफ से दोनों नेताओं पर कार्रवाई हो चुकी है। अपने शब्दों पर माफी मांग चुकीं नूपुर शर्मा को पार्टी सस्पेंड कर चुकी हैं।

क्या है पूरा मामला- 

शुक्रवार 27 मई को भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर नुपुर शर्मा एक TV चैनल की डिबेट में पहुंचीं। बहस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नुपुर ने इसके आगे इस्लामी मान्यताओं का जिक्र किया, जिसे कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और नुपुर पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इसके बाद अब नुपुर को बीजेपी ने पार्टी ने निकाल दिया है। अब नुपुर के इस बयान के अरब देश निंदा कर रहे हैं और इसे आतंकवादी सोच बता रहे हैं।

 

Tags: Nupur Sharma , BJP , Bharatiya Janata Party , Former Spokesperson , Nupur Sharma Case , Prophet Muhammad , Prophet Muhammad Comment , Al Qaeda , Al Qaeda Threat , Al Qaeda Warning

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD