नुपुर शर्मा के बयान पर बोली रुबीना खानम- ओवैसी! आपका भाई भी हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करता है

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नुपुर शर्मा के बयान पर बोली रुबीना खानम- ओवैसी! आपका भाई भी हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करता है

Nupur Sharma , BJP , Bharatiya Janata Party , Former Spokesperson , Nupur Sharma Case , Prophet Muhammad , Prophet Muhammad Comment , Rubina Khanum, Asaduddin Owaisi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

08 Jun 2022

Last updated on: Jun 08, 2022, 00:00 IST

अकसर अपने बयानों से चर्चाओं में रहने रुबीना खानम ने इस बार नुपुर शर्मा ऐसा बयान दिया है जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है। रुबीना खानम ने नुपुर शर्मा विवाद को लेकर अरब देशों और ओवैसी को नसीहत दी है। रुबीना खानम ने कहा है कि नुपुर शर्मा ने हमारे मोहम्मद पैगंबर पर जो टिप्पणी की है, उससे मैं बहुत आहत हूं, मुझे बहुत दुख हुआ है, मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती हूं, किसी भी धर्म का अपमान करना यह हमारे देश की संस्कृति नहीं है। बीजेपी ने नुपुर को पार्टी से निकाल कर बहुत अच्छा कदम उठाया है। इससे दोनों धर्मों के लोगों में भाईचारा बढ़ेगा।

खानम आगे कहनी हैं- लेकिन मुझे एक पीड़ा होती है जब असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के नेता और विधायक भारत के 100 करोड़ हिंदुओं का अपमान करते हैं, उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं, लेकिन वह बरी हो जाते हैं, और उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। नूपुर शर्मा पर जिस तरीके से आज ओवैसी साहब उछल- उछल कर सवाल कर रहे हैं, मैं यह पूछना चाहती हूं, जब आप आपकी पार्टी के नेता 100 करोड़ हिंदुओं की आस्था का अपमान करते हैं, हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने का काम करते हैं, क्या आपने उन पर कोई कार्रवाई की है, क्या उन्हें पार्टी से निष्कासित किया, ओवैसी साहब आपको तो इस मसले पर बोलने का अधिकार ही नहीं है।

 रुबीना खानम तंज कसते हुए कहा कि बैरिस्टर साहब जिन की शेरवानी खुद गंदी हो वह दूसरों को धोबी घाट का पता नहीं बताते। म्यांमार में जब मुसलमानों पर अत्याचार होता है, तब ये अरब देश शांत रहते हैं और हिंदुस्तान पर उंगली उठाते हैं, मुझे दुख जब भी होता है एमएफ जैसे चित्रकार ने तमाम हिंदुओं के देवी देवताओं के अश्लील तस्वीर बनाई, हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई, तब अरब देशों ने कुछ भी नहीं बोला, यह तो हमारे इस्लाम के भी खिलाफ हैं।

अरब देशों को भी नहीं छोड़ा

रुबीना ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को लेकर भी अरब देशों को आड़े हाथों लिया और कहा कि जब वह आतंकवादियों को पालता-पोसता है और उन्हें भारत भेजकर लाखों लोगों के खून की होली खेलता है तब भी अरब देश खामोश रहते हैं, उस वक्त भी अरब देश इस बात की निंदा नहीं करते। उन्होंने कहा, मुझे पीड़ा तब होती है जब पाकिस्तान में मस्जिदों पर आतंकवादी हमले कर बेकसूर नमाजियों को मार दिया जाता है। तब यह अरब देश बिल्कुल नहीं बोलते। पाकिस्तान जैसा देश आतंकवादी भेज कर हिंदुस्तान के तमाम लोगों की जान लेता है। तब भी ये सारे देश चुप रहे हैं और तमाशा देखते हैं। और आज नुपुर पर बड़े बड़े बयान दे रहे हैं। उनको जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

क्या है मामला- 

इन दिनों वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर देशभर में चर्चा छिड़ी हुई है। शुक्रवार 27 मई को भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर नुपुर शर्मा एक TV चैनल की डिबेट में पहुंचीं। बहस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नुपुर ने इसके आगे इस्लामी मान्यताओं का जिक्र किया, जिसे कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और नुपुर पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इसके बाद अब नुपुर को बीजेपी ने पार्टी ने निकाल दिया है। अब नुपुर के इस बयान के अरब देश निंदा कर रहे हैं और इसे आतंकवादी सोच बता रहे हैं।

 

Tags: Nupur Sharma , BJP , Bharatiya Janata Party , Former Spokesperson , Nupur Sharma Case , Prophet Muhammad , Prophet Muhammad Comment , Rubina Khanum , Asaduddin Owaisi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD