नुपुर शर्मा के सपोर्ट में उतरी कंगना, बोलीं- ये अफगानिस्तान नहीं,देवताओं का अपमान सहन नहीं होगा

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

नुपुर शर्मा के सपोर्ट में उतरी कंगना, बोलीं- ये अफगानिस्तान नहीं,देवताओं का अपमान सहन नहीं होगा

Nupur Sharma , BJP , Bharatiya Janata Party , Former Spokesperson , Nupur Sharma Case , Prophet Muhammad , Prophet Muhammad Comment, Kangana Ranaut
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

08 Jun 2022

Last updated on: Jun 08, 2022, 00:00 IST

नुपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान ने देश क्या पूरी दुनिया में बवाल खड़ा कर दिया। उनकी इस टिप्पणी पर अरब देशों ने भी नाराजगी जताई थी वहीं भारतीय उत्पादों को बैन कर दिया था। नुपुर के इस बयान के बाद नुपुर को बीजेपी से निलंबित कर दिया गया है, जिसके बाद उन्होंने अपने बयान के लिए माफी भी मांग ली है। नुपुर की टेंशन अभी खत्म नहीं हुई है। उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने नुपुर को सुरक्षा दे दी है।

लेकिन अब नुपुर के समर्थन में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत उतर आई हैं। कंगना रनौत ने नुपुर शर्मा को सपोर्ट करते हुए कहा है कि, नुपूर को अपनी बात सबके सामने रखने का पूरा हक है लेकिन इसके लिए उन्हें धमकी दी जा रही है। जब हिंदू देवताओं का अपमान किया जाता है, तो हम न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाते हैं और ये सभी के लिए होना चाहिए। अपने आपको डॉन समझने की कोशिश न करें।

कंगना आगे कहती हैं, यह अफगानिस्तान नहीं है। जो लोग भूल गए हैं उन्हें याद दिला दूं कि हमारे पास एक अच्छी सरकार है, जिसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के द्वारा चुना गया है।

नुपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित करने के बाद बीजेपी की तरफ से एक पत्र जारी किया गया, जिसमें कहा गया था कि, इस तरह की टिप्पणी भाजपा के मूल विचार के विरोध में है। हालांकि इस पूरे मामले पर बाद में नुपुर ने माफी मांगते हुए कहा था, मेरी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी, अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं। 

क्या है मामला-

इन दिनों वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर देशभर में चर्चा छिड़ी हुई है। शुक्रवार 27 मई को भाजपा के प्रवक्ता के तौर पर नुपुर शर्मा एक TV चैनल की डिबेट में पहुंचीं। बहस के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग हिंदू आस्था का लगातार मजाक उड़ा रहे हैं। अगर यही है तो वह भी दूसरे धर्मों का मजाक उड़ा सकती हैं। नुपुर ने इसके आगे इस्लामी मान्यताओं का जिक्र किया, जिसे कथित फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया और नुपुर पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगाया। इसके बाद अब नुपुर को बीजेपी ने पार्टी ने निकाल दिया है। अब नुपुर के इस बयान के अरब देश निंदा कर रहे हैं और इसे आतंकवादी सोच बता रहे हैं।

 

Tags: Nupur Sharma , BJP , Bharatiya Janata Party , Former Spokesperson , Nupur Sharma Case , Prophet Muhammad , Prophet Muhammad Comment , Kangana Ranaut

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD