Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के नए बेड़े को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Bikram Singh, Govind Singh,  Thakur, Kamlesh Kumari, Narender Thakur, Rakesh Jamwal, Arun Kumar Mehra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 07 Jun 2022

Last updated on: Jun 07, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज हमीरपुर से हिमाचल पथ परिवहन निगम की 195 नई बसों में से 16 बसों के एक बेड़े को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रियों के लिए आरामदायक और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निगम के लिए इन बसों की खरीद की गई है।

इस अवसर पर मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष उनकी बजट घोषणा के अनुरूप हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा 205 नई बसें खरीदी जानी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में 87 बसें पहले ही पहुंच चुकी हैं और शेष बसें शीघ्र ही राज्य में पहुंच जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि ये बसें राज्य परिवहन के बेड़े की पुरानी और खराब हो चुकी बसों के स्थान पर संचालित होंगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों में सड़क परिवहन का मुख्य साधन है। इसलिए राज्य सरकार प्रदेश के लोगों को सुरक्षित और आरामदायक यातायात की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि चालू वर्ष के बजट में उन्होंने 360 नई बसें शामिल करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इन सभी बसों को खरीद कर निगम को उपलब्ध कर दिया जायेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी बसें बीएस-4 मानकों के अनुरूप होंगी और इनमें सीसीटीवी कैमरा, रियर व्यू कैमरा, वीएलटीडी ट्रैकिंग सिस्टम आदि नवीनतम सुविधाएं हैं।

इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने नई शामिल बसों के चालकों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, विधायक नरेंद्र ठाकुर, राकेश जमवाल और अरुण कुमार मेहरा, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार, कार्यकारी निदेशक भूपिंदर अत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Bikram Singh , Govind Singh , Thakur , Kamlesh Kumari , Narender Thakur , Rakesh Jamwal , Arun Kumar Mehra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD