Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर

 

कोहली, रोहित और केएल राहुल को टीम में अपनी भूमिका तय करने की जरूरत : कपिल देव

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Virat Kohli, Rohit Sharma, KL Rahul, Kapil Dev
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jun 2022

Last updated on: Jun 06, 2022, 00:00 IST

भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव ने सोमवार को कहा कि भारत के मौजूदा खिलाड़ियों को टी20 में अपना दृष्टिकोण बदलने और ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के लिए तैयार होने की जरूरत है। 1983 के विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों को यह तय करने की जरूरत है कि वे किस तरह की भूमिका निभाना चाहते हैं। 

उन्होंने कहा, "टूर्नामेंट काफी बड़ा होगा और शायद, दबाव भी बहुत अधिक है, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। आपको निडर क्रिकेट खेलना होगा। ये सभी खिलाड़ी (विराट कोहली, रोहित शर्मा और केएल राहुल) 150-160 स्ट्राइक रेट के साथ खेल सकते हैं। इतने बड़े खिलाड़ी हैं, लेकिन जब रन बनाने की बारी आती है तो सभी जल्दी आउट हो जाते हैं।

"कपिल देव ने अनकट यूट्यूब चैनल पर कहा, "हम कहते हैं कि आप शुरू में अपना समय ले सकते हैं, लेकिन आप 25 गेंद खेलकर आउट हो जाते हैं। इसलिए आप पर दबाव बनना शुरू हो जाता है। आप किस तरह की भूमिका अपनाना चाहते हैं, यह खिलाड़ियों या टीम को तय करने की जरूरत है।"उन्होंने आगे कहा, "अगर आप केएल राहुल के बारे में बात करते हैं, तो आपको उनसे 20 ओवर खेलने के बारे में बात करने की जरूरत है और अगर वह 80-90 रन बनाते हैं, तो यह काफी अच्छा है। 

लेकिन अगर आप 20 ओवर खेलते हैं, और आप 60 नाबाद वापस आ रहे हैं तो आप हैं टीम के साथ न्याय नहीं कर रहे हैं।"कपिल देव ने कहा कि भारतीय टीम को टी20 में अपना दृष्टिकोण बदलने की जरूरत है। भारत 9 जून से दिल्ली में केएल राहुल के नेतृत्व में पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीका से खेलेगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Virat Kohli , Rohit Sharma , KL Rahul , Kapil Dev

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD