Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले, यूपी विधानमंडल में महिलाओं का अनुपात बढ़ाए जाने की जरूरत

Ram Nath Kovind, President of India, President, Indian President, Rashtrapati
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 06 Jun 2022

Last updated on: Jun 06, 2022, 00:00 IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि विधानसभा में महिला सदस्यों की 47 है जो कि कुल सदस्यों 403 का 12 प्रतिशत है। वहीं, विधान परिषद में कुल 100 सदस्यों में महिलाओं की संख्या सिर्फ पांच है। इनके अनुपात बढ़ाए जाने की जरुरत है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को आजादी के अमृत महोत्सव पर यूपी विधानमंडल के दोनों सदनों को संबोधित किया। कहा कि वर्तमान यूपी विधानमंडल में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधित्व का दायरा व्यापक हुआ है। सदन में महिलाओं की संख्या 47 है लेकिन इतनी संख्या से संतोष नहीं करना चाहिए। यह कुल विधायकों की संख्या का 12 प्रतिशत है। विधान परिषद के 91 सदस्यों में केवल पांच महिलाएं हैं, जो कुल सदस्यों की साढ़े 5 प्रतिशत हैं। 

यह अनुपात बढ़ाए जाने की जरूरत है। कोविंद ने कहा कि इतिहास के हर दौर में यूपी अग्रणी रहा है। भारत की संविधान सभा में सबसे ज्यादा सदस्य इसी राज्य के रहे। पुरुषोत्तम दास टंडन, जवाहर लाल नेहरू, जॉन मथाई, श्रीमती कमला चौधरी, महावीर त्यागी, पूर्णिमा बनर्जी जैसे लोगों ने देश निर्माण में अहम भूमिका निभाई। यूपी विधानमंडल के गलियारों में जहां आपका आना-जाना होता है, वहीं आपके यशस्वी पूर्ववर्ती लोग आते-जाते रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य से लोकसभा के लिए निर्वाचित सांसदों में से नौ प्रधानमंत्रियों ने अब तक देश को प्रतिनिधित्व दिया। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए उनके नेतृत्व की प्रशंसा की। 

इसके अलावा उन्होंने इसी सदन का हिस्सा रहे गोविंद वल्लभ पंत, चंद्रभानु गुप्त, संपूर्णानंद, कल्याण सिंह, मुलायम सिंह यादव और मायावती का भी जिक्र किया और प्रदेश का नेतृत्व करते हुए उनके योगदानों की प्रशंसा की। राष्ट्रपति ने उम्मीद जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आगे बढ़ेगा तो पूरे देश को विकास के लिए संबल मिलेगा। आशा करते हैं कि आज से 25 साल बाद जब आजादी के 100 साल का जश्न मनाया जाएगा तब उत्तर प्रदेश विकास में नंबर वन होगा और हमारा देश विकसित देशों की पंक्ति में खड़ा होगा।

 

Tags: Ram Nath Kovind , President of India , President , Indian President , Rashtrapati

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD