Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राम नाथ कोविंद ने मगहर में संत कबीर को श्रद्धांजलि दी और संत कबीर अकादमी तथा अनुसंधान केंद्र एवं स्वदेश दर्शन योजना का उद्घाटन किया

Ram Nath Kovind, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh, Sant Kabir Academy, Swadesh Darshan Yojana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मगहर (उत्तर प्रदेश) , 05 Jun 2022

Last updated on: Jun 05, 2022, 00:00 IST

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज (5 जून, 2022) उत्तर प्रदेश के मगहर के कबीर चौरा धाम में संत कबीर को श्रद्धांजलि अर्पित की और संत कबीर अकादमी और अनुसंधान केंद्र तथा स्वदेश दर्शन योजना का उद्घाटन किया।इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें संत कबीर अकादमी और अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन करते हुए प्रसन्नता हो रही है, जिसकी आधारशिला चार साल पहले प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रखी थी। राष्ट्रपति ने कहा कि संत कबीर का जन्म एक गरीब और वंचित परिवार में हुआ था। लेकिन उन्होंने उस अभाव को कभी अपनी निर्बलता नहीं माना इसे उन्होंने अपनी शक्ति बना ली। 

संत कबीर यद्यपि किताबी ज्ञान से वंचित थे, फिर भी उन्होंने संतों की संगति से अनुभवजन्य ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने स्वयं पहले उस ज्ञान का परीक्षण किया और उसे आत्मसात किया तथा उसके बाद उसे लोगों के सामने प्रकट किया। यही कारण है कि आज भी उनकी शिक्षाएं आम लोगों के साथ-साथ बुद्धिजीवियों में भी समान रूप से लोकप्रिय हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि संत कबीर ने समाज को समानता और सद्भाव का मार्ग दिखाया। उन्होंने बुराइयों, आडंबरों और भेदभाव को दूर करने की पहल की और गृहस्थ जीवन भी एक संत की तरह जिया। 

उन्होंने हमेशा इस बात पर बल दिया कि समाज के सबसे निर्बल वर्ग के लिए करुणा और सहानुभूति के बिना मानवता की रक्षा नहीं की जा सकती। असहाय लोगों की मदद के बिना समाज में सद्भाव नहीं हो सकता। राष्ट्रपति ने कहा कि संत कबीर का संपूर्ण जीवन मानवता के धर्म का सर्वोत्तम उदाहरण है। उनके निर्वाण में भी सामुदायिक एकता का संदेश छिपा था। उनकी समाधि और मजार एक ही परिसर में विद्यमान है जो साम्प्रदायिक एकता का दुर्लभ उदाहरण है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह भारत का सौभाग्य रहा है कि संतों, शिक्षकों और समाज सुधारकों ने समय-समय पर समाज में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का प्रयास किया है। संत कबीर ऐसे संतों में से एक थे जिनके उपदेशों को समाज ने संपूर्ण हृदय से अंगीकार किया।

 

Tags: Ram Nath Kovind , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , Sant Kabir Academy , Swadesh Darshan Yojana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD