Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दून विधानसभा क्षेत्र के लिए चंडी में 97.54 करोड़ रुपए की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

चंडी में राजकीय महाविद्यालय व पट्टा महलोग में लोक निर्माण विभाग का मंडल खोलने की घोषणा

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Suresh Kashyap
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

सोलन , 04 Jun 2022

Last updated on: Jun 04, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सोलन जिला की दून विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत चंडी में लगभग 98 करोड़ रुपए की 16 विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए।मुख्यमंत्री ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान दून विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 41.71 करोड़ रुपए की 7 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए। इनमें चंडी क्षेत्र के लिए बालद खड्ड से 21.69 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पेयजल योजना का उद्घाटन, 2.69 करोड़ रुपये से पेयजल योजना कैंथा चंडियार के संवर्द्धन, 1.38 करोड़ रुपये से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बाबा हरिपुर, खेरनवाला में 1.10 करोड़ रुपये से निर्मित पुल, बगवाला बरसेन में 95 लाख रुपये से निर्मित पुल, 6.06 करोड़ रुपये लागत की गम्बर पुल-मरहेटा सड़क एवं पुल तथा 7.84 करोड़ रुपये लागत के 33 के.वी. विद्युत उप केन्द्र गोयला का लोकार्पण शामिल है।

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने दून विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 55.82 करोड़ रुपए की 9 विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इनमें 1.46 करोड़ रुपये लागत से जल शक्ति अनुभाग पट्टा में विभिन्न पेयजल योजनाओं के सुधार कार्यो, गम्बर खड्ड से 2.19 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाली पेयजल योजना बड़ोटा, जल शक्ति उपमण्डल चंडी में 6.88 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न पेयजल योजनाओं के स्त्रोतों के सुदृढ़ीकरण, 1.92 करोड़ रुपये लागत से निर्मित होने वाली जिला फॉरेंसिक इकाई बद्दी, 26.82 करोड़ रुपये से पट्टा गोयला चंडी सड़क के उन्नयन कार्य, 12.43 करोड़ रुपये लागत से पट्टा-घरेड़ सड़क के उन्नयन कार्य, काटल की नाली-चंडी घ्याण सड़क पर 2.17 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले पुल, 1.40 करोड़ रुपये लागत के खरोटा पुल तथा ठकराना में 55 लाख रुपये से निर्मित होने वाले आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र का शिलान्यास शामिल है।

जय राम ठाकुर ने चंडी मेला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने समस्त प्रदेश का सर्वांगीण एवं एक समान विकास सुनिश्चित किया है। विशेषतौर पर भौगोलिक दृष्टि से कठिन एवं पिछड़े क्षेत्रों तक विकास की गति को तीव्र किया है। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र में भी वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक लगभग 400 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए जा चुके हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी के बावजूद प्रदेश में विकास की गति में कमी नहीं आने दी है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर लगभग 1300 करोड़ रुपए व्यय कर वर्तमान सरकार ने बुजुर्गों व अन्य पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाया है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से नई पहल करते हुए मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना आरम्भ की गई है। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का भी सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक 2.50 लाख से अधिक लोग मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को उपचार के लिए मुख्यमंत्री सहारा योजना के अंतर्गत तीन हजार रुपए प्रतिमाह प्रदान किए जा रहे हैं। इस योजना से प्रदेश के लगभग 20 हजार पात्र लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए राज्य सरकार ने अनेक प्रभावी कदम उठाए हैं। स्वयं सहायता समूहों को 25 हजार रुपए रिवॉल्विंग फंड प्रदान करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री शगुन योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवार की बेटियों को विवाह के समय 31 हजार रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत लगभग 3.31 लाख परिवारों को लाभ पहुंचा है। महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में यात्रा पर किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है और जुलाई माह से उन्हें यह सुविधा मिलना आरम्भ हो जाएगी। 

ग्रामीण क्षेत्रों में जुलाई माह के उपरांत पेयजल आपूर्ति निःशुल्क करने और 125 यूनिट तक बिजली की खपत पर घरेलू उपभोक्ताओं को शून्य बिल देने का भी निर्णय लिया गया है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने चंडी में राजकीय महाविद्यालय खोलने, पट्टा महलोग में लोक निर्माण विभाग का मंडल कार्यालय खोलने, उपतहसील कृष्णगढ़ का दर्जा बढ़ाकर तहसील में स्तरोन्नत करने, जाड़ला में आयुर्वेदिक औषधालय व शेरला में पशु औषधालय खोलने की भी घोषणा की।इसके अतिरिक्त साई में पशु औषधालय का दर्जा बढ़ाकर पशु अस्पताल करने, राजकीय माध्यमिक पाठशाला धर्मपुर तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला घ्याण को राजकीय उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने, राजकीय उच्च पाठशाला भटोली कलां को स्तरोन्नत कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनाने तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कृष्णगढ़ (कुठाड़) में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं आरम्भ करने की भी घोषणा की।

उन्होंने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पट्टा में फिटर ट्रेड आरम्भ करने की भी घोषणा की। उन्होंने ग्राम पंचायत ढकरयाणा और ग्राम पंचायत मंडेसर में नए अलग पटवार वृत्त खोलने तथा गांव बेहमंडी, अलेटा, अम्बका, जसुआना, बेहक्नेता और माजरी को पटवार वृत्त कौंडी से हटाकर पटवार वृत्त कंडोल में शामिल करने और ग्राम पंचायत जगजीत नगर के शासल गांव को भावगुढ़ी पटवार वृत्त से निकालकर जगजीत नगर पटवार वृत्त में शामिल करने की भी घोषणा की।इससे पूर्व, स्थानीय लोगों ने चंडी पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। विभिन्न संगठनों व संस्थाओं द्वारा मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विख्यात चंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि साधारण परिवेश से संबंध रखने वाले मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सामाजिक सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए वृद्धावस्था पेंशन योजना की पात्रता की आयु सीमा को पहले 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया और अब इसे 60 वर्ष कर दिया है। मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना से ग्रामीण महिलाओं की कठिनाइयां कम हुई हैं। इस योजना के अन्तर्गत उन्हें गैस कुनेक्शन सहित तीन गैस सिलेंडर निःशुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की गई हैं और डबल इंजन की सरकार ने इन योजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित कर समयबद्ध प्रदेश के लोगों तक पहुंचाया है।

इससे पूर्व, स्थानीय विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने दून विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और विभिन्न विकासात्मक मांगें भी रखीं।जिला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने स्वागत संबोधन व दून भाजपा मंडल अध्यक्ष बलवीर ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्तुत किया।इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व आयुष मंत्री डॉ. राजीव सैजल, पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर व विनोद चन्देल, जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी, राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, युवा मोर्चा जिला महामंत्री संजीव ठाकुर, बीडीसी अध्यक्षा जमुना ठाकुर व उपाध्यक्ष प्रेम ठाकुर, उपायुक्त कृतिका कुल्हरी, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा, बीबीएन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. रिचा वर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Dr Rajiv Saizal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD