Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए

सुन्नी में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय और ग्राम पंचायत ओगली के जलोग में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Suresh Kashyap
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 03 Jun 2022

Last updated on: Jun 03, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला जिला की सुन्नी तहसील के जलोग में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए।मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनूना के 3.34 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त भवन (विज्ञान खण्ड), जलोग में 2.01 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुलिस चौकी, धरोगड़ा में 1.02 करोड़ रुपये लागत के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और धरोगड़ा में ही 1.14 करोड़ रुपये लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के भवन, सुन्नी में नाबार्ड के अन्तर्गत 5.12 करोड़ रुपये लागत की गड़खन बेरटी सड़क और 1.37 करोड़ रुपये लागत के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जवाहर नगर गड़खन के भवन का लोकार्पण किया।

जय राम ठाकुर ने जलोग में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सुन्नी में उपमंडलाधिकारी (नागरिक) कार्यालय और ग्राम पंचायत ओगली के जलोग में राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत ओगली में मन्दिर निर्माण के लिए धनराशि का प्रावधान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त खेलों इंडिया के अन्तर्गत शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के करयाली में मैदान निर्माण के बजट का मामला केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की अन्य विकासात्मक मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडलों को 15 हजार रुपये प्रति महिला मंडल प्रदान करने की भी घोषणा की। 

 मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में राज्य के सभी क्षेत्रों का अभूतपूर्व विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं और लोग केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के विकास में सदैव उदारतापूर्वक सहयोग दिया है और इससे राज्य का समुचित विकास सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए केंद्र की ओर से 10 हजार करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त हो चुकी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने पर ध्यान केन्द्रित कर रही है और प्रदेश का तीव्र एवं समान विकास सुनिश्चित किया है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल ने भी कोरोना महामारी के दौरान कठिन परिस्थितियों का सामना किया है लेकिन प्रदेश के लोगों के सहयोग से सरकार इस स्थिति पर नियंत्रण पाने में सफल रही है और विकास की गति को भी बनाए रखा है। सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने राज्य में विकास की गति को और तीव्र किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश के लाखों लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक बलवीर वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. प्रमोद शर्मा, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की अध्यक्षा शशि बाला, कैलाश फैडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Suresh Kashyap

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD