Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

अदम्य साहस और पराक्रम के प्रतीक हैं महाराणा प्रताप : जय राम ठाकुर

जय राम ठाकुर ने महाराणा प्रताप को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Maharana Pratap, Maharana Pratap Jayanti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ा , 02 Jun 2022

Last updated on: Jun 02, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री ने महाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल को 51 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की महाराणा प्रताप एक निडर और साहसी योद्धा थे, जिन्होंने विदेशी आक्रमणकारियों के खिलाफ ऐतिहासिक विरोध किया और हल्दीघाटी के प्रसिद्ध युद्ध में सच्ची बहादुरी का प्रदर्शन किया। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के पठियार में राजपूत कल्याण सभा द्वारा आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह के अवसर पर कही।मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महाराणा प्रताप अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक हैं, जिन्होंने पीढ़ियों को प्रेरित किया है और आने वाले कई सदियों तक उनकी वीरता को स्मरण किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि यह देश का सौभाग्य है कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जैसे सशक्त नेता देश का नेतृत्व कर रहे हैं और उनके द्वारा लिए गए निर्णयों से सम्पूर्ण विश्व में प्रत्येक भारतीय गौरवान्वित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश ने पिछले साढ़े चार साल में चहुंमुखी विकास किया है। केन्द्र और राज्य सरकारों की नीतियों और कार्यक्रमों के माध्यम से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि हाल ही में चार राज्यों में हुए चुनावों में भाजपा ने मिशन रिपीट को सफल बनाया है और हिमाचल प्रदेश में भी आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों के भारी समर्थन से भाजपा फिर से सत्ता में आएगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले के पठियार में महाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के माध्यमिक विंग का उद्घाटन किया। उन्होंने राजपूत कल्याण सभा के प्रयासों की सराहना की और पाठशाला को 51 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने सरकार की ओर से पाठशाला को हर संभव सहायता का भी आश्वासन दिया। जय राम ठाकुर ने समारोह में वीरता पुरस्कार विजेताओं को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर राजपूत कल्याण सभा ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि भारत की आजादी से पहले और बाद में कई हस्तियों ने देश के लिए अमूल्य बलिदान दिया है। 

उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन भी समाज को कई शिक्षाएं देता है और हम सभी को ऐसे आयोजनों के माध्यम से इतिहास से जुड़ने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसके माध्यम से गुमनाम नायकों के प्रयासों को उजागर किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी और विधायक अरुण मेहरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर विधायक विशाल नैहरिया, पूर्व मंत्री रविंद्र रवि, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, राजपूत कल्याण सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष ठाकुर कुलदीप सिंह, सभा के अध्यक्ष के.एस. चम्बियाल, अन्य पदाधिकारी व सदस्य, पाठशाला के प्रधानाचार्य पंजाब सिंह व स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Maharana Pratap , Maharana Pratap Jayanti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD