Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत

 

एस.बी.एस. नगर पुलिस ने बंगा कत्ल कांड को एक हफ़्ते में सुलझाया

कत्ल किए गए व्यक्ति की बहन समेत तीन मुलजि़म गिरफ्तार और 45 हज़ार रुपए की फिरौती की रकम भी बरामद: एसएसपी सन्दीप कुमार

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, S.B.S. Nagar Police, S.B.S. Nagar, Nawanshahr
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.बी.एस. नगर , 02 Jun 2022

Last updated on: Jun 02, 2022, 00:00 IST

बंगा ब्लाइंड कत्ल केस को एक हफ़्ते में सुलझाते हुए एसबीएस नगर पुलिस ने गुरूवार को कत्ल किए गए व्यक्ति की बहन समेत तीन मुलजि़मों को गिरफ्तार करके उनके पास से 45,000 रुपए की फिरौती की रकम भी बरामद कर ली है।एस.बी.एस. नगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी देते हुए एस.एस.पी श्री सन्दीप कुमार ने बताया कि अमरजीत सिंह निवासी सल्ल कलाँ (बंगा), जिसको 25 मई 2022 को दो अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मारकर कत्ल कर दिया था, की हत्या के सम्बन्ध में थाना सदर बंगा में केस नंबर 51/2022 अधीन 302 आई.पी.सी. और 25 शस्त्र अधिनियम दर्ज किया गया था। 

उन्होंने बताया कि मामले की जाँच के दौरान यह बात सामने आई है कि मुलजि़म मनदीप कौर, जो कत्ल किए गए अमरजीत सिंह की बहन है, ने अपनी सहेली गुरविन्दर कौर निवासी चरण (एस.बी.एस. नगर) के साथ मिलकर अमरजीत सिंह के कत्ल की साजिश रची थी। गुरविन्दर कौर ने आगे लखबीर कुमार निवासी महमूदपुर गदरियाँ से संपर्क किया। लखबीर कुमार ने अमरजीत सिंह को मारने के लिए सरबजीत सिंह निवासी चरनां के साथ 75,000 रुपए में सौदा तय किया। 

इसके बाद 25.05.2022 को सरबजीत सिंह ने अपने अज्ञात दोस्त के साथ मिलकर अमरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी।इस मामले में मुलजि़म मनदीप कौर, गुरविन्दर कौर और लखबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके पास से फिरौती के 45,000/- रुपए भी बरामद किए गए हैं। एसएसपी एसबीएस नगर ने बताया कि मुलजि़म सरबजीत सिंह और उसके साथी मुलजि़म अभी फऱार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , S.B.S. Nagar Police , S.B.S. Nagar , Nawanshahr

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD